फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: इंग्लैंड 1000वां टेस्ट खेलकर रचने जा रहा है इतिहास, कैसा रहा अब तक भारत का सफर

Tue, 31 Jul 2018 03:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड जब बर्मिंघम में 1 अगस्त को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए मैदान में उतरेगा तो इतिहास रचा जाएगा। यह मुकाबला इंग्लैंड का 1000वां टेस्ट मैच होगा। इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली टीम होगी।

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इससे पहले कोई भी देश इस जादुई आंकड़ें को हासिल नहीं कर पाया है और जो रूट की टीम इस मैच को जीतकर अपनी खुशी को दोगुनी करना चाहेगी। दूसरी तरफ विराट कोहली के जांबाज इंग्लैंड की पार्टी को बिगाड़ने के इरादे से मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन

999 मैचों में कैसा रहा इंग्लैंड का प्रदर्शन

2 of 5
अभी तक खेले 999वें टेस्ट मुकाबलों में से फिरंगी टीम ने 357 मैच जीते हैं जबकि 297 में उसे हार मिली है और 345 मैच ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड ने अपना पहला टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 1877 में खेला था।

सिर्फ एजबेस्टन में ही इंग्लैंड ने अभी तक 50 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 27 में उसे जीत मिली है जबकि आठ में हार और 15 मैच ड्रॉ रहे हैं। इस मैदान पर इंग्लैंड ने अपना पहला मैच मई 1902 में खेला था। इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच छह टेस्ट मैच हुए हैं, जहां इंग्लैंड पांच मैच अपने नाम करने में सफल रहा है, जबकि एक ड्रॉ रहा।
विज्ञापन

क्रिकेट का जनक है इंग्लैंड

3 of 5
टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला मैच 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। मगर ऑस्ट्रेलिया अभी तक 812 टेस्ट मैच ही खेल पाया है। कंगारू टीम ने 383 मैच जीते और 219 मैच हारे। उसके 208 मैच ड्रॉ और 2 मैच टाई रहे। इस तरह उसका सफलता का प्रतिशत 47.16 रहा। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच खेलने वाला सबसे सफल देश है।

इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच जून 1932 में खेला गया था। इंग्लैंड और भारत के बीच अभी तक कुल 117 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें से इंग्लैंड 43 मैच जीतने में सफल रहा और भारत के हिस्से 25 में जीत आई है। घर में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं भारत के हिस्से छह मैचों जीत आई है। 21 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

टेस्ट मैच में भारत का सफर

4 of 5
भारत ने 1932 में टेस्ट मैच खेलना शुरू किया, उसने अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। भारत ने अभी तक 522 टेस्ट मैच खेले, इनमें से उसने 145 मैच जीते जबकि 160 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी।

उसके 216 मैच ड्रॉ और 1 मैच टाई रहा। इस तरह भारत की सफलता का प्रतिशत 27.77 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले देश

5 of 5
  1. इंग्लैंड- 999 टेस्ट (1877-2018)
  2. ऑस्ट्रेलिया- 812 टेस्ट  (1877-2018)
  3. वेस्टइंडीज- 535 टेस्ट (1928-2018)
  4. भारत- 522 टेस्ट (1932-2018)
  5. द. अफ्रीका- 427 टेस्ट (1889-2018)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें