फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया की बादशाहत जारी, कोई नहीं दूर-दूर तक

Sun, 17 Nov 2019 01:12 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए दो मैच की सीरीज के पहले मैच को टीम इंडिया ने 130 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही विराट सेना 1-0 से आगे हो गई है और बांग्लादेश को भारत के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत का इंतजार और लंबा हो गया। बांग्लादेश पर इस जीत के बाद टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में और मजबूत हो गई है। आइए दिखाते हैं आपको अंकतालिका जिसमें टीम इंडिया के आस पास भी कोई टीम नहीं है।

विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर टेस्ट में जीत दर्ज करने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज भारतीय टीम ने अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली है। टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक अपने सभी मैच जीतने वाली इकलौती टीम है। रांची टेस्ट जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 300 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड (60), तीसरे पर श्रीलंका (60), चौथे पर ऑस्ट्रेलिया (56) और पांचवें पर इंग्लैंड (56) की टीम मौजूद है। मालूम हो कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था और वेस्टइंडीज को भी दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
जीत के बाद टीम इंडिया - फोटो : पीटीआई
अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत जितनी भी टेस्ट सीरीज खेली गई हैं, उनमें केवल भारत ने ही सीरीज के अपने सभी मैच जीते हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी और उनमें से प्रत्येक के 60 अंक हैं, जबकि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से बराबर छूटी थी। दोनों टीमों के 56-56 पॉइंट हैं। 

4 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
दो मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 60 प्वाइंट्स मिलते हैं। तीन मैचों की सीरीज मे एक मैच जीतने पर 40 प्वाइंट्स मिलते हैं। चार मैचों की सीरीज में एक मैच की जीत पर 30 प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं, पांच मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 24 प्वाइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा एक मैच को ड्रॉ करने के लिए 8-8 अंक मिले हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ICC - फोटो : social Media

अंको का गणित

कितने मैचों की सीरीज  

 एक मैच जीत के लिए प्वाइंट्स 

 टाई के लिए प्वाइंट्स

   ड्रॉ के लिए प्वाइंट्स

  हार के लिए प्वाइंट्स  

2

60

30

20

0

 3    

40  

 20  

 13  

 0

4  

 30    

15  

 10

0

5

24

12

8

0

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की टॉप पांच टीमें
टीम  मैच  जीत  हार  ड्रॉ  टोटल अंक
भारत  6   6  0  0  300
न्यूजीलैंड  2  1  1  0  60
श्रीलंका  2  1  1  0  60
ऑस्ट्रेलिया  5  2  2  1  56
इंग्लैंड  5  2  2  1  56
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें