फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडन गार्डंस पर बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना, ममता बनर्जी संग घंटा बजाकर शुरू किया मैच

Fri, 22 Nov 2019 01:39 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शेख हसीना-ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता का ईडन गार्डंस मैदान आज भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक दिन का गवाह बना। टीम इंडिया आज पहली बार गुलाबी गेंद के साथ डे-नाइट टेस्ट खेलने उतरी है। इस मुकाबले के शुभारंभ के दौरान कई हस्तियां पहुंची। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ममता बर्नजी के साथ इस मैच का उद्घाटन किया, यहां उन्होंने टीम इंडिया से हाथ मिलाकर मुलाकात की। आज सुबह बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया।
विज्ञापन

2 of 6
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच का उत्साह का आलम यह है कि मुकाबले के लिए कोलकाता कई दिनों से गुलाबी रंग में  रंग गया है। कोलकाता क्रिकेट संघ के कार्यालय से लेकर 'सिटी ऑफ जाय' की इमारतें गुलाबी रोशनी से जगमगा रही हैं। 67 हजार की क्षमता वाले ईडन गार्डन के पहले चार दिन के सभी टिकट बिक चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट को और रोशन करने के लिए संगीत कार्यक्रम भी होंगे। दोनों टीमें, पूर्व कप्तान, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसमें शामिल होंगी। रूना लैला और जीत गांगुली प्रस्तुतियां देंगे। देश के स्टार ओलंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, मुक्केबाज एससी मैरीकॉम और पीवी सिंधु को सम्मानित किया जाएगा।
 

4 of 6
ईडन गार्डंस - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेशी पीएम का भारत आना कई मामलों में महत्वपूर्म माना जा रहा है। दोनों देश के बीच कई अहम विषय पर चर्चा चल रही है। चाहे वह एनआरसी का विवाद हो, तीस्ता नदी का विवाद या फिर सीमा पर जमीनी का मामला हो। उनके इस दौरे को कूटनीतिक तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
टीम इंडिया के साथ बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट मैच से इतर शेख हसीना, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकती हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचने वाले थे, लेकिन अंत में उनका दौरा रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेख हसीना और ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
बांग्लादेश की टीम अभी तक भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं जीत पाई है। शेख हसीना का भारत दौरा खेल से अधिक राजनीतिक माहौल के लिए चर्चा का विषय बना है। मालूम हो कि भारत और बांग्लादेश के बीच 4096 किलोमीटर का बॉर्डर है। ये सीमावर्ती इलाके पश्चिम बंगाल (2216.7 किलोमीटर), असम (263 किलोमीटर), मेघालय (443 किलोमीटर), त्रिपुरा (856 किलोमीटर) और मिजोरम (318 किलोमीटर) से लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें