फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोन फिंच का फ्लॉप शो जारी, 100वां वन-डे इंटरनेशनल भी नहीं बना पाए यादगार

Sat, 02 Mar 2019 06:33 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिंच पिछले कुछ समय से खराब लय में चल रहे हैं। जून 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद से आठ वनडे मैचों में उन्होंने केवल 83 रन बनाए हैं। वन-डे सीरीज से पहले भारत के साथ खेले गए दो टी-20 मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जरूर जीता लेकिन वहां भी फिंच का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने इन दो मैचों में शून्य और आठ का स्कोर किया।
विज्ञापन

2 of 5
2013 में वन-डे क्रिकेट में अपने करियर का आगाज करने वाले फिंच अब तक 100 वनडे मैचों में 36.25 की औसत के साथ 11 शतकों और 18 अर्धशतकों समेत 3,444 रन बना चुके हैं। इस दौरान वो 9 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हैदराबाद में खेले गए भारत के खिलाफ पहले वन-डे के दूसरे ओवर में आरोन फिंच आउट हो गए। आउट होने से पहले वे दो गेंदों का सामना कर चुके थे, लेकिन तीसरी गेंद उनके लिए काल बनकर आई। जसप्रीत बुमराह की शानदार लेंथ बॉल पर उनके बल्ले का किनारा विकेट के पीछे धोनी के दस्तानों में समां गया।

4 of 5
फिंच के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट 21वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस (37) के रूप में गिरा। उन्हें केदार जाधव ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद कुलदीप यादव ने 24वें ओवर में उस्मान ख्वाजा को 30वें ओवर में पीटर हैंड्सकॉम्ब को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिर मोहम्मद शमी ने 38वें ओवर में एश्टन टर्नर (21) को भी चलता कर दिया। दूसरे टी-20 में भारत से मैच छीनने वाले ग्लेन मैक्सवेल (40) को 40वें ओवर में बोल्ड कर मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बड़े स्कोर की संभावना को धूमिल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें