फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: बंगलूरू में बरसेंगे बादल या बरसेगा रन? आखिरी मैच में कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Sun, 19 Jan 2020 09:19 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय फैन - फोटो : social Media
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया ने राजकोट में खेले गए दूसरे वन-डे में शानदार वापसी कर सीरीज को एक-एक से बारबर कर दिया था। दोनों टीमें सीरीज के आखिरी मुकाबले में सीरीज फतह करने के इरादे से उतरेंगी। आइए जानते हैं कि बंगलूरू में कैसा रहेगा मौसम का हाल और कैसा है एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का मिजाज।
विज्ञापन

2 of 4
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम - फोटो : Social media
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वन-डे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच बंगलूरू में खेला जाएगा। यहां मैच की शुरुआत में मौसम साफ रहेगा। दोपहर के बाद आसमान में बादल छाएंगे, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। मैच के आखिरी दो घंटे में मौसम बहुत अच्छा रहने वाला है। बंगलूरू में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। जबकि ह्यूमिडिटी 57% रहेगी। बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को ओस से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। मैदान काफी छोटा है ऐसे में फैंस को चौके-छक्के की बारिश देखने को मिलती है। साल 2013 में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही इस मैदान पर दोहरा शतक जड़ा था जिसमें 16 छक्के लगाए थे। पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन मानी जाती है। ऐसे में जो कप्तान टॉस जीतेगा वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा ताकि एक बड़ा स्कोर बना सके। इस पिच पर 300 का भी स्कोर सुरक्षित नहीं माना जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों टीम इस प्रकार हैं

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट्रिक कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकांब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वार्नर और एडम जांपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें