फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: भारतीय टीम ने पर्थ में अभ्यास सत्र में लिया हिस्सा, कोहली ने नेट्स पर जमकर बहाया पसीना

Wed, 13 Nov 2024 09:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

कोहली पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे जो सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। कोहली हाल के दिनों में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उनकी कोशिश ऑस्ट्रेलिया में फॉर्म में वापसी करने पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
1 of 6
बुमराह और कोहली - फोटो : BCCI
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कमर कस ली है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए हाल ही में ऑस्ट्रेलिया पहुंची भारतीय टीम ने पर्थ में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वे अभ्यास सत्र में हिस्सा लेते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
कोहली पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे जो सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। कोहली हाल के दिनों में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उनकी कोशिश ऑस्ट्रेलिया में फॉर्म में वापसी करने पर टिकी होंगी। कोहली ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज टेस्ट सीरीज में कुल 93 रन ही बना सके थे। कोहली का नहीं चलना भी भारत की हार का बड़ा कारण रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
अभिषेक नायर और गौतम गंभीर - फोटो : BCCI

4 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया में अच्छा रहा है कोहली का रिकॉर्ड 
कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अच्छा रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 13 टेस्ट मैचों में 54.08 के औसत से 1352 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनका सर्वोच्च स्कोर 169 रन है जो उन्होंने 2014 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बनाया था। सोशल मीडिया पर कोहली का अभ्यास करते वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिया में पूर्व भारतीय कप्तान कोहली पैड पहनते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : BCCI
बुमराह-सिराज जैसे खिलाड़ियों ने भी लिया हिस्सा 
भारतीय टीम ने बुधवार को ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया जिसमें कोहली के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हुए। अभ्यास सत्र मुख्य कोच गौतम गंभीर और सहायक कोच अभिषेक नायर की देखरेख में हुआ। हालांकि, अभ्यास सत्र का मुख्य आकर्षण कोहली रहे। कोहली ने नेट पर बल्लेबाजी के दौरान कई तरह के शॉट का अभ्यास किया। अभ्यास में ऋषभ पंत भी शामिल थे। पंत और यशस्वी जायसवाल ने मंगलवार को भी ट्रेनिंग में हिस्सा लिया था और नेट पर बल्लेबाजी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिहाज से अहम है दौरा
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई सवालों के जवाब ढूंढने होंगे क्योंकि उसे हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से उसके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है। भारत को अगर डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 4-0 से जीतनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें