विश्व क्रिकेट में अपनी बैटिंग का लोहा मनवाने वाले 28 वर्षीय विराट कोहली एक समय टेस्ट करियर की शुरूआत में भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। यह खुलासा अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने मोहाली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की कमेंट्री के दौरान किया।
विज्ञापन
2012 में कोहली को टीम से बाहर करना चाहते थे चयनकर्ता : सहवाग
2 of 5
उन्होंने बताया "चयनकर्ता 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में तीसरे टेस्ट मैच में कोहली की जगह रोहित शर्मा को टीम में शामिल करना चाहते थे। लेकिन पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मैंने विराट के नाम की सिफारिश कर उन्हें तीसरे मैच में खेलने का एक और मौका दिया। जिसका परिणाम आज सबके सामने है।"
विज्ञापन
2012 में कोहली को टीम से बाहर करना चाहते थे चयनकर्ता : सहवाग
3 of 5
सहवाग के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब था। उन्होंने मात्र 10.75 की औसत से रन बनाए थे। जिसके बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने कोहली को टीम से बाहर निकालने का और रोहित शर्मा को टीम में शामिल करने का पूरा मन बना लिया था, लेकिन हम दोनों को उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा था इसलिए हमने उन पर भरोसा जता कर तीसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका दिया।
2012 में कोहली को टीम से बाहर करना चाहते थे चयनकर्ता : सहवाग
4 of 5
उस मैच की दोनों परियों में विराट ने 44 और 75 रनों की उपयोगी पारी खेल कर सबका भरोसा जीत लिया था। जिसके बाद उन्होंने एडिलेड टेस्ट में शतक भी जड़ा। जिसके बाद उनका प्रदर्शन हर मैच के साथ और बेहतर होता गया और वह दो साल बाद टेस्ट टीम के कप्तान भी चुन लिए गए।
2012 में कोहली को टीम से बाहर करना चाहते थे चयनकर्ता : सहवाग
5 of 5
कोहली इस समय अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि विराट ने अबतक 51 टेस्ट मैच की 87 पारियों में 48.21 की बेहतरीन औसत से 3953 रन बनाए हैं। जिसमें 14 शतक, 2 दोहरे शतक और 14 अर्द्धशतक शामिल हैं।