फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी के छक्कों के आगे बौने साबित हुए गेल-डीविलियर्स, इन रिकॉर्ड्स ने किया हैरान

Fri, 04 May 2018 02:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ms dhoni
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां सीजन काफी हद तक महेंद्र सिंह धोनी के कारण सुपरहिट साबित हो रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने मौजूदा आईपीएल में गजब की बल्लेबाजी की है और फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। आईपीएल 2018 में करीब दो बार साबित हुआ कि धोनी ही असली 'थाला' है क्योंकि दो मौकों पर देखा गया कि फैंस ने सुरक्षा घेरे को तोड़ा और अपने चहेते क्रिकेटर का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

2 of 7
ms dhoni
'कैप्टन कूल' भी अपने फैंस को निराश नहीं कर रहे हैं और एक के बाद एक धमाकेदार पारियां खेलकर रिकॉर्ड्स तोड़े जा रहे हैं। गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ धोनी ने 25 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। चलिए गौर करते हैं कि धोनी ने क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए और किन दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते अपने आप को 'बॉस' साबित किया:
विज्ञापन

3 of 7
एमएस धोनी
एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बने, जिन्होंने तीन अलग-अलग सीजन में 23 या इससे अधिक छक्के जमाए। धोनी ने साल 2011, 2013 और 2018 में यह कमाल किया। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली व एक साल का प्रतिबंध झेल रहे डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। कोहली और वॉर्नर ने दो-दो बार एक सीजन में 23 या इससे अधिक छक्के जड़े। कोहली ने 2015 और 2016 जबकि वॉर्नर ने 2016 और 2017 में यह कारनामा किया था।

4 of 7
एमएस धोनी - फोटो : il
'वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर' का टैग अपने नाम करने वाले धोनी ने आईपीएल-11 में अब तक 24 छक्के जड़े है और वह इस मामले में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। धोनी ने इस मामले में क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा। किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल, आरसीबी के एबी डीविलियर्स और केकेआर के आंद्रे रसेल ने अब तक 23-23 छक्के जमाए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
एमएस धोनी
एमएस धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 150 से अधिक छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में टॉप पर सुरेश रैना काबिज हैं। रैना ने सीएसके की तरफ से अब तक 180 छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
ms dhoni
यही नहीं, धोनी का बल्लेबाजी औसत भी मौजूदा आईपीएल में बेस्ट है। उन्होंने आईपीएल 2018 में कम से कम 300 रन बना चुके बल्लेबाजों में 82.25 की औसत से रन बनाए। इस मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं, जो धोनी से काफी पीछे हैं। कोहली ने 58.17 की औसत से रन बनाए हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 51.07 की औसत के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एमएस धोनी - फोटो : ipl
वैसे, एमएस धोनी ने आईपीएल 2018 में अब तक खेली 9 पारियों में 329 रन बनाए हैं। वह मौजूदा आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर काबिज है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस दौरान तीन अर्धशतक जमाए। उन्होंने 169.87 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मौजूदा आईपीएल में धोनी का बेस्ट स्कोर नाबाद 79 रन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें