फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की 'नई' टीम से मिलकर कैसा लगा? कप्तान ऋषभ पंत ने साझा किया अनुभव, जानिए क्या कहा?

Mon, 21 Mar 2022 08:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोच रिकी पोंटिंग से अपनी मुलाकात को लेकर पंत ने कहा- पोंटिंग से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। जब भी मैं उनसे मिलता हूं तो ऐसा लगता है कि किसी परिवार के सदस्य से मिल रहा हूं।
विज्ञापन
1 of 3
दिल्ली कैपिटल्स टीम - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 27 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मैच मुंबई इंडियंस से है। इस सीजन के लिए दिल्ली ने कमर कस ली है और खिलाड़ी मुंबई में मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। 

खुद पंत भी कोच रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को पंत ने पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया और जमकर छक्के-चौके लगाए। दिल्ली में इस बार कई नए खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इस नई दिल्ली टीम से मिलने के बाद कप्तान पंत ने अपना अनुभव भी साझा किया।

 
विज्ञापन

2 of 3
प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कि ये टीम एकदम नई और पहली बार बनी हो। मैंने प्रैक्टिस सेशन में सभी खिलाड़ियों पर ध्यान दिया और लगा कि सभी एकदम पॉजिटिव माइंडसेट के साथ खेलने आए हैं। एकदूसरे के साथ हमें काफी मजा आ रहा है।

पंत ने नए खिलाड़ियों को टीम के माहौल की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा- फिलहाल हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि नए खिलाड़ियों को किस-किस चीज की जरूरत है। हम सभी खिलाड़ियों के रोल पर बातचीत कर रहे हैं। मैंने नए खिलाड़ियों से अब तक के टीम माहौल को लेकर बातचीत भी की और यह भी प्लान किया कि इस साल माहौल कैसा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पंत और रोवमन पॉवेल - फोटो : सोशल मीडिया
कोच रिकी पोंटिंग से अपनी मुलाकात को लेकर पंत ने कहा- पोंटिंग से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। जब भी मैं उनसे मिलता हूं तो ऐसा लगता है कि किसी परिवार के सदस्य से मिल रहा हूं। वह मैदान पर सभी खिलाड़ियों से प्रदर्शन करवाना जानते हैं। सभी खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि पोंटिंग हमें कुछ नया सिखाएं।

दिल्ली की टीम इस प्रकार है:  

ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्किया डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें