फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Players Marriage: लोकेश राहुल से लेकर ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर तक, 2022 में शादी कर सकते हैं ये खिलाड़ी

Sun, 02 Jan 2022 01:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन खिलाड़ियों ने सगाई कर ली है या लंबे समय से रिलेशन में हैं। टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के बाद ये सभी खिलाड़ी अपना घर बसा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
चाहर, पंत और राहुल इस साल शादी कर सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 में जसप्रीत बुमराह, विजय शंकर और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधे हैं। इनमें से बुमराह की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। उन्होंने स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी की। 2022 में भी कई भारतीय खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इनमें लोकेश राहुल और पंत का नाम सबसे ऊपर है। इनके अलावा दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये तीनों खिलाड़ी सगाई कर चुके हैं और अगले साल शादी भी कर सकते हैं। वहीं पंत ईशा नेगी और राहुल आथिया शेट्टी के साथ लंबे समय से रिलेशन में हैं और इस साल ये दोनों जोड़े भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
विज्ञापन

1. लोकेश राहुल

2 of 6
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : Twitter
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के साथ रिलेशन में हैं। आथिया दिग्गज अभिनता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। इन दोनों का रिश्ता सबके सामने भी आ चुका है और दोनों खुलकर इसे स्वीकार कर चुके हैं। सुनील शेट्टी ने भी खुलकर इस मामले पर बात की थी। उन्हें राहुल काफी पसंद हैं। राहुल अब भारतीय टीम में बड़ा नाम बन चुके हैं। अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी गई है। करियर में सेट होने के बाद अब राहुल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
विज्ञापन

2. ऋषभ पंत

3 of 6
ऋषभ पंत और ईशा नेगी - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इस साल शादी कर सकते हैं। पंत ईशा नेगी के साथ काफी लंबे समय से रिलेशन में हैं। वो टीम इंडिया में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुके हैं। पंत ने गाबा के मैदान में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। हालांकि वो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं पर वनडे और टी-20 में उन्होंने अब तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि पंत तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेल रहे हैं। वो इस साल अपना घर बसा सकते हैं। 

3. दीपक चाहर

4 of 6
जया ने भी दीपक चाहर को पहनाई अंगूठी - फोटो : deepak chahar / instagram
दीपक चाहर ने 2021 आईपीएल में ही अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। ये दोनों भी इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जया बिग बॉस 5, स्पिलिट्सविला 2 के प्रतिभागी और अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। दीपक और जया काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जया दिल्ली की रहने वाली हैं और एक कॉरपरेट फर्म में काम करती हैं। 2021 में वो दीपक के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। 
विज्ञापन

4. मोहम्मद सिराज

5 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिराज ने पिछले साल ही यह खुलासा किया था कि उनके पिता का निधन होने पर उनकी मंगेतर ने उनका काफी साथ दिया था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि उनकी मंगेतर कौन हैं। इसके बाद ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि सिराज 2021 में ही शादी कर सकते हैं। सिराज ने 2021 में शादी नहीं की, लेकिन 2022 में वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5. शार्दुल ठाकुर  

6 of 6
शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ठाकुर एक गेंदबाज से ऑलराउंडर की पहचान बना ली है। खासकर टेस्ट क्रिकेट में वो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी लगातार कमाल कर रहे हैं। एशिया के बाहर टेस्ट मैच होने पर शार्दुल की जगह भारतीय टीम में लगभग पक्की हो चुकी है। वहीं शार्दुल ने 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर के साथ सगाई भी की थी। इसी समय कयास लगाए गए थे कि वो 2022 में शादी कर सकते हैं। 30 साल के शार्दुल इस साल मिताली के साथ सात फेरे ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें