फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस तरह मनाया टीम इंडिया ने नंबर वन बनने का जश्न

Thu, 13 Oct 2016 09:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने के साथ-साथ औपचारिक तौर पर नंबर वन टेस्ट टीम का रुतबा भी हासिल कर लिया। कोहली की सेना ने दूसरे टेस्ट को जीत कर ही अपना नंबर वन का ताज सुनिश्चित कर लिया था।
विज्ञापन

कुछ इस तरह मनाया टीम इंडिया ने नंबर वन बनने का जश्न

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
इस बात की आधिकारिक घोषणा सीरीज खत्म होने पर की गई और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कप्तान कोहली को आईसीसी टेस्ट मेस (गदा) देकर इस बात पर मुहर लगाई। हालांकि कोहली की कप्तानी में भारत तीसरी बार नंबर वन बना है, मगर गदा पहली बार ही दी गई है।
विज्ञापन

कुछ इस तरह मनाया टीम इंडिया ने नंबर वन बनने का जश्न

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : hashguns
इसके बाद टीम इंडिया ने जमकर जश्न मनाया। फील्ड पर खेलने वाले खिलाड़ियों के अलावा कोच अनिल कुंबले और सपोर्ट स्टाफ ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। विराट कोहली आईसीसी गदा पाने वाले दुनिया के 10वें कप्तान हैं।

कुछ इस तरह मनाया टीम इंडिया ने नंबर वन बनने का जश्न

4 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
कोहली की कप्तानी में तीसरी बार टीम इंडिया नंबर वन बनी है, मगर पाकिस्तान को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचने का जश्न टीम के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर मनाया। कप्तान विराट कोहली ने इसे पूरी टीम की जीत बताया।
विज्ञापन

कुछ इस तरह मनाया टीम इंडिया ने नंबर वन बनने का जश्न

5 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
कोहली10 टेस्ट जीत के साथ भारत के चौथे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उनसे आगे धोनी (27 जीत), सौरव गांगुली (21 जीत) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (14 जीत) का नाम आता है। संभव है कि भारत अपने घरेलू सीजन के चलते लंबे समय तक नंबर एक की कुर्सी पर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह मनाया टीम इंडिया ने नंबर वन बनने का जश्न

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : twitter
कोहली ने 17 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से भारत ने 10 मैच जीते हैं। 7 घरेलू मैचों में से कोहली की सेना ने 6 में जीत दर्ज की है और 1 मैच ड्रॉ रहा है। वहीं विदेशी जमीन पर टीम ने 10 मैच खेले जिसमें 4 जीते और 4 ड्रॉ रहे, जबकि सिर्फ 2 बार उसे हार का स्वाद चखना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें