फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह की हुई सगाई: गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, रिंग भी दिखाई; देखें तस्वीरें

Wed, 11 Nov 2026 04:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है। समरीन ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अर्शदीप फिलहाल न्यूजीलैंड में है और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
1 of 1
अर्शदीप और समरीन कौर - फोटो : _arshdeep.singh__
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की सगाई हो गई है। अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। समरीन ने इस दौरान सगाई की अंगूठी भी दिखाई। अर्शदीप के लिए ये दोहरी खुशी का अवसर है। अर्शदीप बुधवार को ही पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए हैं। अर्शदीप के लिए आज का दिन दोहरी खुशी का है। पहले वह ट्रेड डील में मुंबई के साथ शामिल हुए और अब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन के साथ सगाई कर ली। 

समरीन ने पोस्ट में क्या लिखा?
अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की। इसमें अर्शदीप उन्हें अंगूठी दे रहे हैं। इस पोस्ट में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। समरीन ने कई सारी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, 'और जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उनमें से सबसे अच्छी बात यह है कि उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया। हमारा साथ, जिंदगी भर के लिए।' समरीन ने इसके नीचे 11 नवंबर 2026 की तारीख लिखी। इसके साथ ही उन्होंने मंगेतर भी लिखा जिससे इसकी पुष्टि हो गई कि अर्शदीप और समरीन ने सगाई कर ली है।




लंबे समय से कर रहे थे डेट
अर्शदीप और समरीन पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ महीने पहले समरीन के जन्मदिन पर अर्शदीप ने रोमांटिक अंदाज में उन्हें बधाई दी थी और अपने रिश्ते पर खुलकर मुहर लगा दी थी। अर्शदीप और समरीन लगातार साथ नजर आ रहे थे। अब इन दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया है और सगाई कर ली है।

कौन हैं समरीन कौर?
अर्शदीप की मंगेतर समरीन कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। समरीन ने कई म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। 

पंजाब का साथ छोड़ मुंबई से जुड़े हैं अर्शदीप
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। मुंबई और पंजाब के बीच ट्रेड डील हुई जिसके तहत अर्शदीप मुंबई में और हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स से जुड़े। आईपीएल ने बयान में कहा की हार्दिक अपनी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि में मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स चले गए हैं, जबकि अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की मौजूदा कीमत पर मुंबई से जुड़ गए हैं। अर्शदीप आठ सत्र तक पंजाब की टीम से खेलने के बाद अब मुंबई की टीम में शामिल हो रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने 2019 में पंजाब की टीम से आईपीएल में डेब्यू किया था और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने आईपीएल के 96 मैच में 111 विकेट लिए हैं जो पंजाब किंग्स की तरफ से रिकॉर्ड है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें