फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल तक चली मोहब्बत, अब खुलेआम संजू सैमसन ने 'कॉलेज फ्रेंड' से किया शादी का एलान

Mon, 10 Sep 2018 09:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन जल्द ही शादी के बंधन में बंधन जा रहे हैं। रविवार को केरल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने फेसबुक पर अपने दिल की बात कही। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर घोषणा करते हुए अपनी लवस्टोरी का जिक्र भी किया।
विज्ञापन

2 of 5
अपनी मंगेतर चारू के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए संजू ने लिखा कि, '22 अगस्त, 2013 को रात के 11.11 बजे मैंने उन्हें एक 'Hi' भेजा था। उस दिन से लेकर अब तक 5 साल हो चुके हैं और मैं उनके साथ एक फोटो पोस्ट करने का इंतजार कर रहा था और दुनिया को बताना चाहता था कि मैं इनसे प्यार करता हूं और यह मेरे लिए कितनी खास हैं।'

विज्ञापन

3 of 5
संजू ने आगे लिखा कि हम साथ में समय बिताते थे लेकिन सार्वजनिक रूप से कभी साथ नहीं घूम पाए, लेकिन आज से घूम सकते हैं। हमारे परिजनों को शुक्रिया, जो इस रिश्ते के लिए खुशी-खुशी मान गए। संजू और चारू दोनों मैर इवानियोस कॉलेज में साथ पढ़ा करते थे।

4 of 5

चारू के पिता बी रामेश कुमार एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह शादी 22 दिसंबर को होगी। दोनों परिवारों की सहमति और आशीर्वाद के बाद यह फैसला लिया गया।  चारू वर्तमान में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19 जुलाई 2015 को जिम्बॉब्वे के खिलाफ हरारे में भारतीय टीम की ओर से एकमात्र टी-20 खेल चुके संजू सैमसन अगले मौके की तलाश में हैं। आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले संजू दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें