भारत और इंग्लैंड के बीच में चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने विशाल अंतर से मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड की टीम यहां मेजबान की तुलना में हर क्षेत्र में बेहतर दिखी, वहीं विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने हर जगह निराश किया। अब दोनों ही टीमों को सीरीज का दूसरा मुकाबला भी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ही खेलना है और इस बार भी परिस्थितियां लगभग वैसी ही होंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय टीम को यहां किन कमजोरियों को दूर करना होगा।