विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
उधर विराट के पास एडिलेड टेस्ट जीतकर एक और कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका होगा। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट मैच जीते हैं, ऐसे में अगर वे यहां मैच जीत लेते हैं तो हैं वे ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर दो से अधिक टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बन जाएंगे।
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में मिला-जुला रहा है। भारत ने यहां अब तक दो टेस्ट मैच जीते हैं, दो में उसे हार मिली है और दो मुकाबले ड्रॉ हुए हैं।