न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 500वां और कोलकाता में घरेलू धरती पर 250वां टेस्ट खेलने वाली टीम इंडिया रविवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कीवी टीम के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। यह टीम इंडिया का 900वां एकदिवसीय मैच होगा।
विज्ञापन
कानपुर और कोलकाता टेस्ट की तरह ऐतिहासिक होगा धर्मशाला का वनडे मैच...
2 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : Getty
900 एकदिवसीय मैच खेलने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। टीम इंडिया ने अब तक सबसे ज्यादा 899 एक दिवसीय मैच खेले हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 888 और पाकिस्तान ने 866 वनडे मैच खेले हैं।
विज्ञापन
कानपुर और कोलकाता टेस्ट की तरह ऐतिहासिक होगा धर्मशाला का वनडे मैच...
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
इस मुकाबले में टॉस के लिए उतरने ही महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए 700वें, 800वें और 900वें मुकाबले में कप्तानी करने वाले कप्तान बन जाएंगे। पहले वनडे में अजीत वाडेकर ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इसके बाद 100वें वनडे में कपिल देव, 200वें मुकाबले में मोहम्मद अजहरूद्दीन ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी। 300वें मुकाबले में सचिन तेंदुलकर, 400वें में मोहम्मद अज़हरूद्दीन और 500वें मैच में सौरव गांगुली ने भारत का नेतृत्व किया था। वहीं 600वें वनडे में वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी।
कानपुर और कोलकाता टेस्ट की तरह ऐतिहासिक होगा धर्मशाला का वनडे मैच...
4 of 4
न्यूजीलैंड
- फोटो : getty
यदि कल खेले जाने वाले मुकाबले को टीम इंडिया जीत लेती है तो यह उसकी 900वें मैच में उसकी 455वीं जीत होगी। यदि टीम इंडिया कल टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ता है तो यह उसकी 400वीं हार होगी।वनडे में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 888 को वनडे मैचों में से 547 में जीत हासिल हुई है। उसके बाद पाकिस्तान का नंबर आता है।