विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा की गेंद पर कप्तान कोहली ने बाउंड्री लाइन के पास डाइव लगाकर शिमरोन हेटमायर का शानदार कैच पकड़ा। हालांकि इस कैच का मैच के नतीजे पर कुछ असर नहीं पड़ा, लेकिन जहां एक तरफ बाकी फील्डर मैदान पर अपने स्तर से खराब फील्डिंग कर रहे थे, विराट ने लॉन्ग ऑन पर दौड़ते हुए एक जबरदस्त कैच लपक दर्शकों में उत्साह भर दिया। कैच लपकने के बाद विराट मैदान पर गिर भी गए लेकिन बॉल को नहीं छोड़ा।