टेस्ट के बाद वन-डे में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने वाली टीम इंडिया की नजर अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर है। हालांकि टी-20 विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कैरेबियाई टीम से टकराना टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती होगा। आइए जानते हैं पहले टी-20 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में...