वेस्टइंडीज ने एकमात्र टी-20 मैच में भारत को 9 विकेट से करारी मात दी। वनडे सीरीज 1-3 से गंवाने के बाद 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम ने 9 गेंदे शेष रहते ही यह लक्ष्य हासिल कर लिए। टॉस जीतकर फील्डिंग करने उतरी वेस्टइंडीज ने शानदार गेंदबाजी की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई और एविन लुईस के शतक के दम पर उसने आसानी से मैच जीत लिया। इस मैच में बने कुछ आंकड़ों पर एक नजर:
विज्ञापन
INDvWI: एविन लुईस के शतक ने भारत के नाम लिखे कई शर्मनाक रिकॉर्ड
2 of 10
एविन लुईस
- फोटो : ESPN
एविन लुईस ने भारत के खिलाफ 125 रनों की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हॉन्ग-कॉन्ग के बाबर हयात के नाम था, जिन्होंने ओमान के खिलाफ 122 रन बनाए थे।
विज्ञापन
INDvWI: एविन लुईस के शतक ने भारत के नाम लिखे कई शर्मनाक रिकॉर्ड
3 of 10
एविन लुईस
- फोटो : ESPN
एविन लुईस एक टीम के खिलाफ दो टी-20 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। साथ ही लुईस ब्रेंडन मैकुलम और क्रिस गेल के बाद टी-20 में दो शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने दोनों शतक भारत के खिलाफ ही बनाए हैं।
INDvWI: एविन लुईस के शतक ने भारत के नाम लिखे कई शर्मनाक रिकॉर्ड
4 of 10
एविन लुईस
- फोटो : ESPN
एविन लुईस ने पावरप्ले में 47 रन बनाए, जो दूसरे नंबर पर है। इससे पहले जॉनसन चार्ल्स ने भारत के खिलाफ टी-20 मैच के पावरप्ले में 51 रन बनाए थे।
विज्ञापन
INDvWI: एविन लुईस के शतक ने भारत के नाम लिखे कई शर्मनाक रिकॉर्ड
5 of 10
क्रिस गेल
- फोटो : ESPN
यह कैरेबियाई धरती पर दूसरी सबसे सफल चेज रही। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बनाए थे।
विज्ञापन
INDvWI: एविन लुईस के शतक ने भारत के नाम लिखे कई शर्मनाक रिकॉर्ड
6 of 10
एविन लुईस
- फोटो : ESPN
एविन लुईस की 125 रनों की पारी टी-20 इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। उनसे ज्यादा रन बनाने वाले दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई है। ऐरॉन फिंच ने टी-20 इंटरनेशनल में 156 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 145 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
INDvWI: एविन लुईस के शतक ने भारत के नाम लिखे कई शर्मनाक रिकॉर्ड
7 of 10
दिनेश कार्तिक
- फोटो : ESPN
दिनेश कार्तिक को अपने हालिया टी-20 मैच खेलने के लिए 7 साल 54 दिन का इंतजार करना पड़ा। दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों में यह तीसरा सबसे लंबा गैप रहा है। इस सूची में पहले नंबर पर लियाम प्लंकेट (9 साल 162 दिन) और दूसरें फरवीज महारूफ (7 साल 264 दिन) मौजूद हैं।
INDvWI: एविन लुईस के शतक ने भारत के नाम लिखे कई शर्मनाक रिकॉर्ड
8 of 10
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले गए 7 टी-20 मैचों में से 5 में विंडीज को जीत मिली है। यह उनकी लगातार तीसरी टी-20 जीत है।
INDvWI: एविन लुईस के शतक ने भारत के नाम लिखे कई शर्मनाक रिकॉर्ड
9 of 10
एविन लुईस
- फोटो : ESPN
एविन लुईस वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के 117 रनों की पारी को पिछे छोड़ा। साथ ही वो भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने शेन वॉटसन के 124 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा।