टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल उम्मीद के मुताबिक रोमांचक रहा। हालांकि इस मैच में उम्मीद के अनुरूप क्रिस गेल नहीं चले जबकि विराट कोहली ने एक और लाजवाब पारी खेल डाली। कोहली की कामयाबी और गेल की नाकामी से लगने लगा कि मैच टीम इंडिया के पक्ष में जा रहा है, लेकिन 2 नोबॉल ने मैच का रुख ही पलट कर रख दिया। नोबॉल के अलावा कुछ और कारण रहे जिससे भारत फाइनल में नहीं पहुंच सका। ये रहे हार के 7 खास कारण।
विज्ञापन
सिर्फ नोबॉल ही नहीं टीम इंडिया की हार के ये रहे 7 कारण
2 of 8
- फोटो : reuters
पहला, पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत को उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार शुरुआत मिली। भारत की ओर से शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों ने 40 से ज्यादा का स्कोर किया और 190 से ज्यादा स्कोर को ले गए लेकिन टीम के लिए पिच की लिहाज से 15 से 20 रन कम बने।
विज्ञापन
सिर्फ नोबॉल ही नहीं टीम इंडिया की हार के ये रहे 7 कारण
3 of 8
- फोटो : pti
दूसरा, 193 रनों का लक्ष्य देने के बाद भारत के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी क्रिस गेल के रूप में थी, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर गेल को फुलटॉस गेंद पर बोल्ड कर दिया। गेल सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इस शुरुआती सफलता के बाद भारतीय गेंदबाज कैरेबियाई बल्लेबाजों का विकेट झटकने में नाकाम रहे।
सिर्फ नोबॉल ही नहीं टीम इंडिया की हार के ये रहे 7 कारण
4 of 8
- फोटो : reuters
तीसरा, टीम इंडिया के लिए सबसे खतरनाक मौका उस समय आया जब कैरेबियाई पारी के सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर जब बल्लेबाज कैच आउट हुआ तो यह नोबॉल साबित हो गई। आर अश्विन की गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रयास कर लिंडल सिमंस को लपक लिया था लेकिन नोबॉल ने सिमंस का विकेट बचाए रखा जिन्होंने बाद में फिफ्टी ठोंक दी। जिस समय उन्हें जीवनदान मिला उस समय वह 18 रन पर खेल रहे थे लेकिन नोबॉल ने उन्हें जोरदार जीवनदान दे दिया।
विज्ञापन
सिर्फ नोबॉल ही नहीं टीम इंडिया की हार के ये रहे 7 कारण
5 of 8
- फोटो : reuters
चौथा, टीम इंडिया को जीत के लिए लगातार सफलता हासिल करना जरूरी था, लेकिन एक नोबॉल और कैरेबियाई जोड़ी जॉनसन चार्ल्स और लिंडल सिमंस ने तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी ने धोनी की सारी रणनीति पर पानी फेर दिया। भारत को यह सफलता पार्टटाइम गेंदबाज विराट कोहली ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर दिलाई, लेकिन तब तक मैच मेजबान की हाथ से निकल गया था।
विज्ञापन
सिर्फ नोबॉल ही नहीं टीम इंडिया की हार के ये रहे 7 कारण
6 of 8
- फोटो : reuters
पांचवां, भारत को जब चौथे विकेट की तलाश थी तो एक और नोबॉल ने टीम इंडिया को सफलता से दूर कर दिया। कैरेबियाई पारी के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नोबॉल ने लिंडल सिमंस को एक और जीवनदान दिला दिया। सिमंस ने फुलटॉस गेंद को कवर की दिशा में खेला जिसे अश्विन ने लपक लिया, लेकिन गेंदबाज एक बार फिर अपने लाइन से बाहर निकल गया था जिससे गेंद नोबॉल निकल गई और बल्लेबाज को जीवनदान मिल गया। फिर यही बल्लेबाज अंत तक क्रीज पर जमा रहा और 83 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
सिर्फ नोबॉल ही नहीं टीम इंडिया की हार के ये रहे 7 कारण
7 of 8
- फोटो : reuters
छठा, लिंडल सिंमस दो जीवनदान पाने के बाद क्रीज पर मौजूद थे तो आंद्रे रसेल ने भी उनका बखूबी साथ दिया और 6.3 ओवर में 80 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत के रथ को सेमीफाइनल में ही रोक दिया।
सिर्फ नोबॉल ही नहीं टीम इंडिया की हार के ये रहे 7 कारण
8 of 8
- फोटो : reuters
सातवां, टीम इंडिया को अपने फिरकी आक्रमण पर ज्यादा भरोसा था लेकिन इस बार न आर अश्विन चले, न ही रविंद्र जडेजा। अश्विन इस कदर नाकाम रहे कि उन्हें 2 ओवर के बाद गेंद डालने का मौका ही नहीं दिया गया। इन दोनों की तुलना में विराट कोहली ज्यादा कारगर दिखे जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर चार्ल्स को आउट कर दिया था, लेकिन स्थापित गेंदबाज की नाकामी ने भारतीय दर्शकों को उदास कर दिया।