भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत के बाद भारतीय टीम की नजरें सीरीज में बढ़त मजबूत करने पर हैं। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव और नमन धीर ऐसे पांच खिलाड़ी हैं, जो अपने हालिया प्रदर्शन और रिकॉर्ड के दम पर वेस्टइंडीज के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
पहले टी20 मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में दूसरे टी20 में भी कुछ भारतीय खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। ये खिलाड़ी एक बार फिर वेस्टइंडीज के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आइये देखते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IANS
अभिषेक शर्मा
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की थी। उन्होंने महज 10 गेंदों में 21 रन बनाए, लेकिन अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। दूसरे मुकाबले में अभिषेक की नजरें बड़ी पारी खेलने पर होंगी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस साल 30 टी20 मुकाबलों में 205 के स्ट्राइक रेट से 832 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और सात अर्धशतक निकले हैं। अगर अभिषेक क्रीज पर टिक गए तो वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
3 of 7
ईशान किशन
- फोटो : ANI
ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए 2026 का साल टी20 क्रिकेट में शानदार रहा है। वह भारत की ओर से एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। ईशान ने इस साल 30 टी20 मुकाबलों में 168 के स्ट्राइक रेट से 1042 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक हैं। रांची में भी ईशान से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। अगर वह लय में आते हैं तो कैरेबियाई गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ सकती है।
4 of 7
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
श्रेयस अय्यर
टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले मुकाबले में शानदार शतक जड़कर अपनी फॉर्म का संकेत दे दिया है। लखनऊ में उन्होंने महज 43 गेंदों में 102 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। अय्यर जब लय में होते हैं तो उन्हें रोकना गेंदबाजों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन को दूसरे टी20 में भी कप्तान से एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
5 of 7
कुलदीप यादव
- फोटो : ANI
कुलदीप यादव
गेंदबाजी में कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकते हैं। पहले टी20 में कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप का रिकॉर्ड भी प्रभावशाली है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ अब तक 10 टी20 मुकाबलों में 19 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.52 रहा है। रांची की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने की स्थिति में कुलदीप एक बार फिर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
नमन धीर और अर्शदीप
- फोटो : BCCI
नमन धीर
टी20 डेब्यू में ही प्रभाव छोड़ने वाले नमन धीर पर भी दूसरे मुकाबले में नजरें रहेंगी। रांची की धीमी पिच पर उनकी स्पिन गेंदबाजी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। पहले टी20 में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने नमन के खिलाफ तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन इसी आक्रामक रवैये का फायदा भारतीय गेंदबाज को मिला और उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। नमन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में वह दूसरे टी20 में भी भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
वेस्टइंडीज के सामने होगी पांच खिलाड़ियों को रोकने की चुनौती
पहले टी20 में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए वेस्टइंडीज के सामने दूसरे मुकाबले में इन पांच खिलाड़ियों को रोकने की बड़ी चुनौती होगी। अभिषेक और ईशान जहां पारी की शुरुआत में तेजी से रन बना सकते हैं, वहीं श्रेयस अय्यर मध्यक्रम में बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखते हैं। दूसरी ओर कुलदीप यादव और नमन धीर स्पिन गेंदबाजी से कैरेबियाई बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं। ऐसे में रांची में होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला वेस्टइंडीज के लिए लखनऊ से मिली हार का हिसाब बराबर करने की चुनौती और भारत के लिए सीरीज में बढ़त मजबूत करने का मौका होगा।