फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एशिया कप: चरणी ने पूनम यादव का आठ साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? इस साल झटक चुकी हैं 39 टी20 विकेट

Mon, 14 Sep 2026 03:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारतीय महिला टीम की गेंदबाज श्री चरणी ने इस साल टी20 में अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा। चरणी ने श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप के फाइनल में चार विकेट लिए और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने पूनम यादव का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 5
श्री चरणी - फोटो : IANS
महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया। टीम की इस जीत में श्री चरणी ने गेंद से अहम भूमिका निभाई और खिताबी मुकाबले में उन्होंने चार विकेट चटकाए।  श्री चरणी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन खर्च करते हुए श्रीलंका की चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन

2 of 5
श्री चरणी - फोटो : IANS
इस साल फॉर्म में दिखीं श्री चरणी
चरणी ने अपने इस स्पेल के दौरान पूनम यादव का आठ साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। वह अब भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। साल 2026 में चरणी अभी तक कुल 39 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। पूनम ने 2018 में कुल 35 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में दीप्ति शर्मा 30 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्री चरणी - फोटो : ICC/PTI
पूरे टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन
श्री चरणी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने पांच मुकाबलों में 5.58 की औसत से कुल 12 विकेट अपने नाम किए। वह टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। दीप्ति ने महिला एशिया कप 2026 में कुल 14 विकेट झटके। फाइनल मुकाबले में दीप्ति और श्री चरणी की जोड़ी ने मिलकर कुल सात श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

4 of 5
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
भारत ने आठवीं बार जीता खिताब
खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाए। टीम की तरफ से शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रनों का योगदान दिया। हालांकि, 184 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 36 रन कप्तान चमारी अटापट्टू ने बनाए, जबकि नीलाक्षिका सिल्वा ने 22 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहसिन नकवी - फोटो : ANI
टीम इंडिया ने नकवी को दिखाया आईना
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को आईना दिखाया। महिला टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले, भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारत ने 2025 में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था। 

10 बार फाइनल में पहुंचकर आठ खिताब जीतने वाली टीम इंडिया महिला एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। भारतीय टीम ने एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली। इसके बाद नकवी स्टेडियम से खाली हाथ बाहर जाते दिखे। 2025 में वे ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे। नकवी के बाहर जाते समय स्टेडियम में मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारे भी लगाए। नकवी एसीसी प्रमुख होने के अलावा पीसीबी के प्रमुख और पड़ोसी देश के गृह मंत्री भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें