फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ अनोखा 'टेस्ट शतक' पूरा करने उतरेगी टीम इंडिया 

Sat, 11 Nov 2017 05:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम श्रीलंका हाईलाईट्स - फोटो : self
दो महीने पहले श्रीलंका का उसकी ही सरजमीं पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सूपड़ा साफ करने वाली टीम इंडिया से बदला लेने भारत पहुंच चुकी है। 16 नवंबर से कोलकाता में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर जंग शुरू होगी। लेकिन विराट सेना एक बार फिर श्रीलंकाई टीम को एक बार फिर धूल चटाने के लिए तैयार है। यदि टीम इंडिया तीन टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज में अपने इस प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा बरकरार रखकर क्लीन स्वीप करने में सफल होती है तो टेस्ट मैचों में एक अनोखा कारनामा करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। 
 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ अनोखा 'टेस्ट शतक' पूरा करने उतरेगी टीम इंडिया 

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : india today
यदि टीम इंडिया सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करती है। तो वह अपनी सरजमीं पर जीत का सैकड़ा पूरा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन जाएगी। 16 नवंबर से कोलकाता में शुरू होने वाली आगामी श्रृंखला में भी कोहली की अगुवाई वाली टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियां ही नहीं रिकार्ड भी भारत के पक्ष में है। भारतीय टीम ने अब तक श्रीलंका से अपनी सरजमीं पर एक भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। इससे पहले साल 1993-94 में अपनी सरजमीं पर श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ कर चुकी है। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ अनोखा 'टेस्ट शतक' पूरा करने उतरेगी टीम इंडिया 

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : The indian express
भारत अगर तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में फिर 3-0 से जीत हासिल करने में सफल होती है तो वह घरेलू सरजमीं 100 टेस्ट मैच जीतने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ये कारनामा कर चुकी हैं। आस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर सबसे ज्यादा 234 और इंग्लैंड ने 212 टेस्ट जीते हैं। हालांकि टीम इंडिया यह कारनामा करने वाली तीसरी टीम होगी लेकिन अन्य दो टीमों के मुकाबले भारतीय टीम इस मामले में बहुत पीछे है। 

श्रीलंका के खिलाफ अनोखा 'टेस्ट शतक' पूरा करने उतरेगी टीम इंडिया 

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
टीम इंडिया ने अब तक अपनी सरजमीं पर 261 टेस्ट खेले हैं जिनमें से 97 में उसे जीत और 52 में हार मिली है जबकि 111 मैच ड्रा हुए हैं और एक मैच टाई टाई रहा है। अभी स्वदेश में सर्वाधिक जीत के के मामले में भारत चौथे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी सरजमीं पर 98 जीत दर्ज की हैं लेकिन उसे दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक अपनी धरती पर कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ अनोखा 'टेस्ट शतक' पूरा करने उतरेगी टीम इंडिया 

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 16 नवंबर से कोलकाता में शुरू होगा जबकि अगले दो मैच नागपुर और नई दिल्ली में खेले जाएंगे। श्रीलंका अब तक भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। उसने भारतीय सरजमीं पर 17 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से भारत ने दस में जीत दर्ज की जबकि बाकी सात ड्रा रहे। इन दोनों टीमों के बीच भारत में आखिरी टेस्ट श्रृंखला 2009 में खेली गयी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें