फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली 

Sun, 03 Sep 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : zee news
टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पहली बार उसकी सरजमीं पर 5-0 से सीरीज जीतने के कगार पर पहुंच गई है। पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया पिछले 20 साल से वनडे में लंका में अपना दबदबा बनाए रखा है। धोनी की कप्तानी में श्रीलंका में टीम इंडिया में पिछली बार 4-1 के अंतर से जीत हासिल की थी। तब से अब तक श्रीलंकाई सरजमीं पर भारत लगातार 7 मैच जीत चुका है यदि कोलंबो में टीम इंडिया विजय हासिल कर लेती है तो यह आंकड़ा 8-0 से हो जाएगा। विराट सेना दूसरी बार किसी टीम का उसी के  घर में सूपड़ा साफ करने के इरादे से प्रेमदासा स्टेडियम में उतरेगी। ऐसे में विराट सेना में इन ग्यारह खिलाड़ियों को जगह मिलेगी। 



 
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली 

2 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
शनिवार शाम शिखर धवन के मां की तबीयत खराब होने के कारण स्वदेश लौटने की खबर आने के बाद यह निश्चित हो गया कि रोहित शर्मा के साथ पांचवें वनडे में पारी की शुरुआत अजिंक्य रहाणे करेंगे। हालांकि सीरीज में टीम इंडिया में शामिल वो इकलौते खिलाड़ी थे जिन्हें अबतक एक बार भी अंतिम ग्यारह में शामिल होने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में अब उन्हें अपने बल्ले का  जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। विराट पहले भी यह बयान दे चुके हैं कि रहाणे हमारे रिजर्व ओपनर हैं और किसी खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में ही उन्हें मौका मिलेगा। ये बात रहाणे भी समझते हैं। 
 
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली 

3 of 6
विराट कोहली
तीसरे नंबर पर विराट कोहली एक बार फिर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।  विराट को बल्ला दूसरे और तीसरे वनडे में खामोश रहा था। लेकिन पिछले मैच में शतक जड़कर उन्होंने एक बार फिर अपने फॉर्म में होने के संकेत दे दिए हैं। 

इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली 

4 of 6
केएल राहुल और रवि शास्त्री - फोटो : pti
तीन मैच में तीन बार अकिला धनंजय का शिकार बन सके केएल राहुल अब तक खेले चारों मैचों में नाकाम रहे हैं। यदि शिखर धवन स्वदेश नहीं लौटते तो उन्हें रहाणे के लिए जगह छोड़नी पड़ती लेकिन उनकी किस्मत ने एक बार फिर साथ दिया है लेकिन उन्हें वनडे टीम में बने रहने के लिए आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगी नहीं तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घेरलू सीरीज में शायद ही जगह मिल पाए। 
 
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली 

5 of 6
मनीष पांडे - फोटो : getty
मनीष पांडे ने चौथे वनडे में मौका मिलते ही अर्धशतक जड़ दिया ऐसे में पांचवें मैच में वो ही खेलते नजर आएंगे। इसके बाद धोनी जिस तरह इस सीरीज में फिनिशर की भूमिका अदा कर रहे हैं वह जिम्मेदारी आखिरी वनडे में भी उनके कंधों पर होगी। इसमें उनका साथ हार्दिक पांड्या देंगे। लेकिन टेस्ट सीरीज के शानदार प्रदर्शन को पांड्या वनडे सीरीज में नहीं दोहरा सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के साथ लंका में 'विराट' इतिहास रचने उतरेंगे कोहली 

6 of 6
यजुवेंद्र चहल - फोटो : ESPN
गेंदबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर विराट बुमराह, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव के कंधों पर डालेंगे। अक्षर की जगह एक बार फिर चहल को चौथे वनडे में बाहर बैठने के बाद वापसी का मौका मिल सकता है। 

संभावित टीम इंडिया:
रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, केएल राहुल, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें