फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

Fri, 01 Sep 2017 01:27 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 14
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
श्रीलंकाई धरती पर टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है। भारतीय टीम ने कोलंबो में खेले गए सीरीज के चौथे वनडे में श्रीलंंका को 168 रन के अंतर से मात देकर चार मैचों की सीरीज में 4-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद जैसा कि आशा थी कोलंबो के मैदान पर रनों की बारिश शुरू हो गई विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शतक जड़कर टीम इंडिया को 5 विकेट पर 375 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। यह धोनी के करियर का 300वां वनडे था इस दौरान कई बड़ा रिकॉर्ड बने। श्रीलंका की घर में मिली ये रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है।  आईए इस मैच से जुड़े रोचक रिकॉर्ड्स पर नजर डालें...
विज्ञापन

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

2 of 14
धोनी और मनीष पांडे - फोटो : PTI
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलंबो में अपने करियर का 300वां वनडे खेला। इस दौरान धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 49 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले खिलाड़ी बन गए। धोनी करियर में खेले 300 वनडे में 73 बार नाबाद रहे हैं। शॉन पोलक और चामिंडा वास 72 बार नाबाद रहे हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवेन हैं। वह वनडे करियर में 67 बार नाबाद रहे। 
विज्ञापन

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

3 of 14
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी ने बल्ले के साथ विकेट के पीछे भी कमाल दिखाया। उनके नाम श्रीलंका में धोनी इस बार हर मैच में रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। धोनी के नाम श्रीलंकाई धरती पर कुल 51 शिकार हो गए हैं। श्रीलंकाई सरजमीं पर उनसे ज्यादा शिकार कुमार संगकारा(194) ने किए हैं। इसके बाद तीसरे स्थान पर 49 शिकार के साथ रोमेश कालूवितराना हैं। 

 

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

4 of 14
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सातवां शतक जड़ते हुए उनके खिलाफ 2000 रन पूरे किए। विराट किसी भी टीम के खिलाफ 2 हजार रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने 28 साल 299 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है। इसके साथ ही विराट श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम वनडे में 2 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।  विराट ने 44 वीं पारी में ये कारनामा किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था।  धोनी ने 45 पारी और सईद अनवर 47 पारी में श्रीलंका के खिलाफ 2 हजार रन पूरे किए थे। 
विज्ञापन

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

5 of 14
टीम इंडिया
भारत ने कोलंबो वनडे में निर्धारित 50 ओवर में रोहित शर्मा और विराट कोहली के शानदार शतकों की बदौलत 5 विकेट खोकर 375 रन बनाए। यह भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने साल 2009 में कोलंबो के प्रेमादासा स्टेडियम ही 5 विकेट पर 363 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

6 of 14
रोहित शर्मा - फोटो : india.com
श्रीलंका के खिलाफ वनडे में लगातार दो शतक जड़ने का कारनामा करने वाले रोहित शर्मा तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और शिखर धवन ये कारनामा कर चुके हैं। रोहित ने पल्लेकल में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में नाबाद 124 और कोलंबो में खेले गए चौथे वनडे में 104 रन की पारी खेली।  
विज्ञापन

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

7 of 14
लसिथ मलिंगा - फोटो : icc
श्रीलंका के कार्यवाहक कप्तान लसिथ मलिंगा ने विराट कोहली का विकेट लेकर वनडे करियर में अपने तीन सौ विकेट पूरे किए। वह वनडे में सबसे तेजी से 300 विकेट हासिल करने के मामले में  5वें पायदान पर हैं उन्होंने करियर के 203वें वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। वह मुरलीधरन(202), चामिंडा वास (235) और सनथ जयासूर्या(294) के बाद 300 विकेट हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। 
  

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

8 of 14
विराट कोहली - फोटो : SELF
विराट कोहली ने कोलंबो में 131 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वह साझा रूप से श्रीलंकाई धरती पर वनडे में सबसे लंबी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा के नाम दर्ज था। रणतुंगा ने 1997 में भारत के खिलाफ बतौर कप्तान नाबाद 131 रन बनाए थे। 

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

9 of 14
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
कोलंबो में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी हुई। यह श्रीलंकाई सरजमीं पर दूसरे विकेट के लिए सबसे लंबी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली और शिखर धवन की जोड़ी के नाम दर्ज था। दोनों ने मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में दूसरे विकेट के लिए नाबाद 197 रन जोड़े थे। 

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

10 of 14
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
इस साझेदारी के साथ ही वनडे में 150 रन से ज्यादा रन की साझेदारी के मामले में रोहित-विराट की जोड़ी दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। दोनों के बीच 150+रन की ये आठवीं साझेदारी है। इस मामले में सबसे आगे सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है। दोनों ने करियर में 12 बार 150 से ज्यादा रन की साझेदारी की थी। तिलकरत्ने  दिलशान और कुमार संगाकारा के बीच 7 बार 150 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई है। 
 

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

11 of 14
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली बतौर कप्तान भारत के लिए शतक बनाने के मामले में सौरव गांगुली के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बतौर कप्तान विराट ने वनडे में सातवां शतक जड़ा। कप्तान के रूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 11 शतक सौरव गांगुली ने बनाए हैं। इस शतक से पहले विराट एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर के 6-6 शतक के साथ साझा रूप से दूसरे स्थान पर थे। 

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

12 of 14
विराट कोहली
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में वनडे करियर का 29वां शतक जड़ा। वनडे में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में विराट सचिन तेंदुलकर(49) और रिकी पॉन्टिंग(30) के बाद तीसरे पायदान पर आ गए हैं। इससे पहले विराट श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयासूर्या के 28 शतकों के साथ साझा रूप से तीसरे स्थान पर थे। विराट इसके साथ ही सबसे तेज 29 शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। विराट ने 185वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया है। वहीं सचिन को 29 शतक बनाने के लिए 265 पारियां खेलनी पड़ी थीं। वहीं पॉन्टिंग ने 330 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। 

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

13 of 14
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने श्रीलंका में अपने शर्मनाक प्रदर्शन का अंत करते हुए लगातार तीन मैचों में 50 रन से ज्यादा की तीन पारियां खेलीं। श्रीलंकाई धरती पर लगातार तीन मैच में ये कारनामा करने वाले रोहित तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले दिलीप वेंसरकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ये कारनाम कर चुके हैं। अजहर ने दो बार ऐसा किया है। रोहित ने पल्लेकल में खेले गए सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे में  54 और 124* रन की पारी  खेली थी। इसके बाद कोलंबो में चौथे वनडे में  उन्होंने 104 रन बनाए। 
विज्ञापन

300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड 

14 of 14
Sri Lanka v England - World Twenty20 cricket tournament - फोटो : PTI
कोलंबो में भारत के 375 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका के 2 बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटे। साल 2017 में श्रीलंका के 17 खिलाड़ी रन आउट हो चुके हैं। ये इस साल की किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ी संख्या है। v
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें