फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो पांच खिलाड़ी, जिन्होंने भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच में बरसाए हैं जमकर रन

Sun, 29 Sep 2019 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए - फोटो : सोशल मीडिया
तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो अक्टूबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला विशाखापट्नम में खेला जाएगा। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं वो पांच खिलाड़ी, जिन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टेस्ट मैचों में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग (319)
दोनों टीमों के बीच हुए मैच में जब सर्वाधिक स्कोर की बात आती है तो उसमें टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। सहवाग ने प्रोतियाज के यकिलाफ 304 गेंदों में 42 चौके और पांच छक्के की मदद से 319 रन की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104.93 का था। साल 2008 में चेन्नई में हुए इस मैच में सहवाग ने जमकर रन बरसाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हाशिम अमला ने 159 रनों का योगदान दिया था। हालांकि, यह मैच ड्रॉ हो गया था।
 
विज्ञापन

3 of 6
हाशिम अमला - फोटो : BCCI
हाशिम अमला (253*)
साल 2010 में नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 437 गेंदों में 22 चौके की मदद से 253 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच में टीम इंडिया को करारी हार मिली थी। प्रोटियाज ने इस मैच को एक पारही और छह रन से जीता था। अमला के अलावा इस मुकाबले में जैक्स कैलिस ने 173 रनों का योगदान दिया था। वहीं, भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग ने 109 रन की शतकीय पारी खेली थी।
 

4 of 6
एबी डीबिलियर्स - फोटो : File
एबी डीविलियर्स (217*)
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने भारत के खिलाफ साल 2008 में अहमदाबाद टेस्ट में दोहरा शतक ठोका था। उन्होंने 333 गेंदों में 17 चौके और दो छक्के की मदद से 217 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा जैक्स कैलिस ने 132 रन बनाए थे। इस मैच में प्रोटियाज ने भारत ने एक पारी और 90 रन से हराया था। दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में डेल स्टेन ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहली पारी में 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। वहीं, भारत की तरफ से सौरव गांगुली ने 87 और धोनी ने 52 रनों का योगदान दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
जैक कैलिस - फोटो : ESPN
जैक्स कैलिस (201*)
दक्षिण अफ्रीकी टीम के स्टार ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में 15 चौके और पांच छक्के की मदद से 270 गेंदों में 201 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 74.44 का था। कैलिस के अलावा हाशिम अमला ने 140 रन की शतकीय पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में भारत को एक पारी और 25 रन  से हराया था। वहीं, इस मैच में भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 111 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर्शल गिब्स - फोटो : सोशल मीडिया
हर्शल गिब्स (196)
साल 2001 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बललेबाज हर्शल गिब्स ने काफी धीमी पारी खेली थी, लेकिन उन्होंने 354 गेंदों में 25 चौके और एक छक्के की मदद 196 रन बनाए थे। वहीं, भारत की तरफ से वीवीएल लक्ष्मण ने सर्नाधिक 89 रनों का योगदान दिया था। बता दें कि दोनों टीमों के बीच का यह मैच ड्रॉ हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें