India vs South Africa T20 World Cup 2022 Playing 11 Prediction: पाकिस्तान के लिए भी यह मुकाबला काफी अहम रहेगा, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कम हो जाएंगी। पाकिस्तान की टीम दो मैचों में दो हार के साथ पांचवें स्थान पर है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम और उसके फैन्स भारत की जीत की दुआएं मांग रहे होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम हैं और इसको जीतने वाली टीम ग्रुप-2 में पहले स्थान के लिए अपने दावा मजबूत कर लेगी। भारत फिलहाल दो मैचों में दो जीत और चार अंकों के साथ अपने ग्रुप में पहले स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच बारिश से धुल गया था, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
2 of 12
ग्रुप-2 पॉइंट्स टेबल
- फोटो : अमर उजाला
नेट रन रेट में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत से कहीं आगे है। उसका नेट रन रेट +5.200 है, जबकि भारत का नेट रन रेट +1.425 है। जिम्बाब्वे की टीम भी तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान के लिए भी यह मुकाबला काफी अहम रहेगा, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कम हो जाएंगी। पाकिस्तान की टीम दो मैचों में दो हार के साथ पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
3 of 12
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों के बीच आंकड़े की बात करें तो टी20 में भारत और दक्षिण अफ्रीका 23 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें से 13 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। वहीं, नौ मैचों में दक्षिण अफ्रीका की टीम जीती। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमें इस फॉर्मेट में चार बार आमने-सामने आ चुकी हैं। तीन मैच भारत और एक मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीता। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से चार मैच भारत ने और एक मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीता।
4 of 12
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप में
- फोटो : अमर उजाला
भारत और दक्षिण अफ्रीका 2007, 2009, 2010, 2012 और 2014 टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आ चुकी हैं। 2014 के बाद से दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में आमना-सामना नहीं हुआ है। ऐसे में यह मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका से सिर्फ 2009 के संस्करण में हारी थी। तब दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 12 रन से हराया था। वहीं, 2007 में भारत ने अफ्रीका को 37 रन, 2010 में 14 रन, 2012 में एक रन और 2014 में छह विकेट से हराया था। भारतीय फैन्स एक बार फिर टीम इंडिया की जीत की उम्मीद लगाए बैठे होंगे।
विज्ञापन
5 of 12
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
टीम की बात करें तो ऑन पेपर भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से मजबूत दिखती है। यह मुकाबला पर्थ के मैदान पर होगा, जहां तेज गेंदबाजों को काफी स्विंग मिलती है। ऐसे में यह मुकाबला भारत के बल्लेबाजों और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के बीच रहेगा। यह देखने वाली बात होगी कि कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे और वेन पार्नेल की पेस बैटरी का रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव से सजी भारतीय बैटिंग लाइन अप किस प्रकार सामना करती है।
विज्ञापन
6 of 12
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल ही में तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली गई थी, जिसे टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस विश्व कप में आने से पहले वह आखिरी टीम है, जिसने भारत को टी20 में हराया है। ऐसे में उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा। भारत ने किसी भी टीम के खिलाफ अपने पिछले पांच टी20 मैचों में से चार में जीत हासिल की है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पिछले पांच टी20 में से तीन जीते हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
7 of 12
केएल राहुल और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्लेइंग-11 की बात करें तो भारतीय टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के मैदान में उतर सकती है। शनिवार को बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने इसके संकेत भी दिए। खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को एक और मौका दिया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ राहुल चार रन और नीदरलैंड के खिलाफ नौ रन बना सके थे। वह कप्तान रोहित के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। हालांकि, शुरुआत में ही इन दोनों का सामना रबाडा और नॉर्त्जे की पेस से होगा।
8 of 12
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के मध्यक्रम को संभालने की जिम्मेदारी एकबार फिर विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के मजबूत कंधों पर होगी। कोहली इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने दो मैचों में नाबाद 42 (पाकिस्तान) और नाबाद 62 रन (नीदरलैंड) की पारियां खेली हैं। कोहली ने दोनों मैच में शुरू में समय लेकर मैदान पर जमने की कोशिश की और फिर बाद में गेंदबाजों की खूब धुनाई की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वह इसी रोल में दिखेंगे।
9 of 12
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ फेल रहने के बाद सूर्यकुमार ने नीदरलैंड के खिलाफ जबरदस्त वापसी की और 25 गेंदों में नाबाद 51 रन की पारी खेली। वह इस फॉर्म को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे। हार्दिक को नीदरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने दबाव में 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी और टीम इंडिया की जीत की नींव रखी थी। हार्दिक बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी भारत के लिए अहम किरदार निभाते दिखेंगे।
10 of 12
भुवनेश्वर, अक्षर और अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
लोअर ऑर्डर में दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल से भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह पर ही शुरुआत में विकेट दिलाने की जिम्मेदारी होगी। भारत ने घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को स्विंग से काफी परेशान किया था। ऐसे में भुवी और अर्शदीप फिर से दक्षिण अफ्रीका की कमजोरी का फायदा उठाना चाहेंगे। अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा कुछ खास फॉर्म में नहीं हैं। भारत को क्विंटन डिकॉक, रीलो रॉसो, एडेन मार्करम और डेविड मिलर से सतर्क रहना होगा।
11 of 12
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था। यह उनका लगातार दूसरा शतक रहा। इससे पहले भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान इंदौर में आखिरी टी20 में भी रूसो ने शतक बनाया था। वहीं, डिकॉक और मिलर अपनी तूफानी पारी से किसी भी वक्त मैच का रुख पलटने में माहिर हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम पिछले मुकाबले में दो केशव महाराज और तबरेज शम्सी के रूप में दो स्पिनर के साथ उतरी थी। इस मैच में शम्सी को आराम देकर मार्को यानसेन या लुंगी एनगिडी को मौका दिया जा सकता है।