फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: टीम इंडिया की नजर इतिहास रचने पर, डीविलियर्स से होगी चमत्कार की उम्मीद

Sat, 10 Feb 2018 08:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को जोहानसबर्ग में 6 वन-डे मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। एक तरह जहां विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर इतिहास रचना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर मेजबान टीम के लिए यह 'करो या मरो' वाला मुकाबला होगा। 

इस मैच से पहले द. अफ्रीका के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि उसका सबसे मजबूत बल्लेबाज एबी डीविलियर्स इस मैच में वापसी करेंगा। माना जा रहा है कि उनके आने से टीम को नई ताकत मिलेगी। बता दें कि वन-डे सीरीज में कई अफ्रीकी खिलाड़ियों के चोटिल होने का फायदा टीम इंडिया को हुआ है और वह इस सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल किए हुए है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने केपटाउन में रचा था इतिहास
टीम इंडिया ने केपटाउन वन-डे जीतकर पहले ही इतिहास रच दिया है और अब उसकी निगाहें सीरीज जीत पर है। केपटाउन में मिली तीसरी जीत भारत के लिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि वह कभी भी यहां तीन मैच नहीं जीता था। इससे पहले 2010-11 में धोनी की नेतृत्व वाली टीम ने 2 मैच जीते थे, लेकिन सीरीज 3-2 से गंवा दी थी। 
विज्ञापन

3 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
नंबर वन की दावेदारी हो जाएगी और मजबूत
अगर भारत जोहानसबर्ग में खेले जाने वाले इस मैच को भी जीतने में कामयाब रहता है तो न सिर्फ वह सीरीज जीत लेगा बल्कि आईसीसी वन-डे टीम रैंकिंग में भी नंबर की सीट सुनिश्चित कर लेगा। 

4 of 8
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली से होगी एक और 'विराट' पारी की उम्मीद
वन-डे सीरीज में कप्तान कोहली का बल्ला अफ्रीकी गेंदबाजों पर कहर बनकर हर मैच में टूट रहा है। इस सीरीज में अब तक वह दो शतक लगा चुके हैं और उम्मीद है कि चौथे वन-डे में भी वह जोरदार प्रर्दशन करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के स्पिनर बने अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए पहेली
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की फिरकी के सामने अभी तक सभी अफ्रीकी बल्लेबाज अपना घुटना टेकते हुए नजर आए हैं। इन दोनों की जोड़ी ने अभी तक इस सीरीज में 21 विकेट अपने नाम किए हैं और चौथे वन-डे में भी इन दोनों से टीम को बड़ी उम्मीद होगी। 
विज्ञापन

6 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित का फॉर्म बना कोहली के लिए सिरदर्द
टीम इंडिया के 'हिटमैन' यानी रोहित शर्मा का बल्ला इस दौरे में कमाल दिखाने में हर बार फेल रहा है। मौजूद दौरे पर वह टीम इंडिया की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए हैं। हालांकि इस मैच में भी उन्हें मौका मिलना तय है, लेकिन अगर वह जल्द अपने खेल में बदलाव नहीं करते हैं तो अपनी जगह भी गंवा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
एबी डीविलियर्स - फोटो : File
डीविलियर्स से है चमत्कार की उम्मीद
टेस्ट में चोटिल होकर वापसी कर रहे एबी डीविलियर्स से प्रोटियाज टीम को ढेरों उम्मीद होगी। उनकी वापसी टीम में नई जान फूंकने का काम करेगी। डीविलियर्स के आने से अफ्रीकी बल्लेबाजी में जहां एक ओर मजबूत आएगी तो वहीं दूसरी तरह डेविड मिलर या खाया जोंडो को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
टीमें (संभावित) - भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, हार्दिक पांड्‍या, महेंद्रसिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका : हाशिम अमला, ऐडन मार्करैम (कप्तान), एबी डीविलियर्स, जेपी डुमिनी, फरहान बेहारदीन, डेविड मिलर/खाया जोंडो, क्रिस मॉरिस, मोर्ने मॉर्केल, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें