टीम इंडिया और
दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को जोहानसबर्ग में 6 वन-डे मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। एक तरह जहां
विराट कोहली के नेतृत्व वाली
टीम इंडिया इस मैच को जीतकर इतिहास रचना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर मेजबान टीम के लिए यह 'करो या मरो' वाला मुकाबला होगा।
इस मैच से पहले द. अफ्रीका के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि उसका सबसे मजबूत बल्लेबाज
एबी डीविलियर्स इस मैच में वापसी करेंगा। माना जा रहा है कि उनके आने से टीम को नई ताकत मिलेगी। बता दें कि वन-डे सीरीज में कई अफ्रीकी खिलाड़ियों के चोटिल होने का फायदा टीम इंडिया को हुआ है और वह इस सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल किए हुए है।