फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: इन पांच खिलाड़ियों की वजह से हारी टीम इंडिया, वरना रच देती इतिहास

Mon, 23 Sep 2019 07:27 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : file photo
दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को तीसरे टी-20 मैच में भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट खोकर 19 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम किया।

इसके साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता तो इतिहास रच देता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यह इसलिए क्योंकि भारत ने अपनी सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीत पाई है। आइए जानते हैं कि किन पांच खिलाड़ियों की वजह से हारी टीम इंडिया?
 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : file photo
रोहित शर्मा
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सकें। वह केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बेयुरान हेंड्रिक्स ने कैच आउट कराकर चलता किया।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली
दूसरे मैच में शानदार पारी खेलने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला भी खामोश रहा। वह केवल नौ रन बनाकर आउट हो गए। कागिसो रबाडा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 

4 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : social media
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋषभ पंत  एक बार फिर से फेल हो गए। प्रोटियाज के खिलाफ पहले मैच में केवल चार रन पर आउट होने पंत 20 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

5 of 6
krunal pandya
क्रुणाल पांड्या
क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। बल्लेबाजी में पांड्या ने सात गेंदों में चार रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 3.5 ओवर में 3.5 ओवर में 40 रन लुटाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर केवल पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें