फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND v SA: टीम इंडिया में वापस लौटे तीन धुरंधर, धर्मशाला वनडे में इन XI खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Thu, 12 Mar 2020 08:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में करारी हार के बाद भारतीय टीम एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब है। उसे अब घरेलू जमीन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जो बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि उसके अनुभवी और स्टार खिलाड़ी चोट से उबरने के बाद वापस आ चुके हैं। 

ऐसे में टीम इंडिया पहले वनडे में विराट की अगुवाई में एक मजबूत टीम को उतार सकती है जिसकी प्लेइंग XI कुछ ऐसी हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
ओपनर:
शिखर धवन के वापस आने के बाद एक बार फिर से उन्हें सलामी बल्लेबाजी सौंपी जा सकती है, वहीं रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में पृथ्वी शॉ फिर से भारतीय पारी की कमान संभाल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर
मिडिल ऑर्डर:
मध्यक्रम की जिम्मेदारी एक बार फिर से कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी। हालांकि अपने फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली इस घरेलू सीरीज से लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।

4 of 7
Hardik Pandya - फोटो : social Media
ऑलराउंडर:
चोट से उबरकर वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या सात महीने बाद एक बार फिर से टीम से जुड़ गए हैं, ऐसे में तेज गेंदबाजी के बल्लेबाजी करने वाले पांड्या टीम में जगह बना सकते हैं। वहीं टीम के लिए लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे रविन्द्र जडेजा की जगह भी लगभग पक्की है।
विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विकेटकीपर:
वनडे और टी-20 में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद केएल राहुल ने टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी जगह फिलहाल पक्की कर रखी है, ऐसे में एक बार फिर से वो इसी भूमिका में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Jasprit Bumrah-Bhuvneshwar Kumar - फोटो : social Media
गेंदबाज:
मोहम्मद शमी को सीरीज में आराम दिया गया है और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो रही है। ऐसे में गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी संभाल सकते हैं और स्पिनर के तौर पर कुलदीप को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के संभावित XI खिलाड़ी:
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें