फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA 1st ODI Photos: लॉर्ड शार्दुल की नो बॉल पर आउट हुए डिकॉक, कप्तान बावुमा से भिड़े विराट कोहली

Thu, 20 Jan 2022 08:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल

सार

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा। अफ्रीकी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
1 of 14
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में भारत को 31 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 296 रन बनाए थे। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 110 रन और रसी वान डर डुसेन ने नाबाद 129 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन ही बना सकी। भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली 51 रन बना सके। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर 43 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन

2 of 14
शार्दुल की नो बॉल - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में अच्छी शुरुआत करने के बावजूद भारतीय टीम उस मौके को भुना नहीं पाई। दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान नौवें ओवर में एक मजेदार घटना घटी। यह ओवर शार्दुल ठाकुर फेंक रहे थे। इस ओवर की एक गेंद क्विंटन डिकॉक के बल्ले के करीब से निकली और सीधा विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों पहुंची।

इस पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया। इसके बाद कप्तान केएल राहुल जब डीआरएस लेने ही वाले थे, उससे कुछ सेकंड पहले थर्ड अंपायर ने इसे नॉ बॉल दिया। इस तरह राहुल डीआरएस नहीं ले सके। 

इसके बाद फ्री-हिट वाली गेंद डाली गई। शार्दुल की इस गेंद पर डिकॉक ने शॉट खेला और गेंद सीधे वेंकटेश अय्यर के हाथों में चली गई। हालांकि, फ्रि हिट होने के कारण डिकॉक को आउट नहीं दिया गया। इस तरह डिकॉक बच गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लॉर्ड शार्दुक को लेकर मीम की बाढ़ लग गई। 
विज्ञापन

3 of 14
विराट कोहली और तेम्बा बावुमा के बीच भिड़ंत - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा के बीच भिड़ंत देखने को मिली। हुई। अफ्रीकी पारी के 35वें ओवर में फील्डिंग कर रहे कोहली ने एक तेज थ्रो विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास फेंका। इसी पर बावुमा भड़क गए और कोहली को कुछ कहने लगे। कोहली कहां चुप रहने वाले थे और उन्होंने बावुमा की तरफ इशारा किया और फिर अपनी फील्ड पोजिशन पर लौट गए। इसके बाद बावुमा भी चुप हो गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

4 of 14
जानेमन मलान - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जानेमन मलान 10 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

5 of 14
डुसेन और बावुमा - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर के अंदर 68 रन पर तीन विकेट गंवा कर टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन चौथे विकेट के लिए कप्तान बावुमा और डुसेन के बीच हुई 204 रन की साझेदारी ने अफ्रीकी पारी को संभाला। यह भारत के खिलाफ अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे विकेट के लिए भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन

6 of 14
तेम्बा बावुमा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय स्पिनर्स युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन बीच के ओवरों में विकेट लेने में नाकाम रहे। दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट 18वें ओवर में गिरा था। इसके बाद चौथा विकेट 49वें ओवर में गिरा। बावुमा 143 गेंदों पर आठ चौके की मदद से 110 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

7 of 14
रसी वान डर डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया
डुसेन 96 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के की मदद से 129 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी 10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 86 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। अश्विन को एक विकेट मिला। 

8 of 14
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, शिखर धवन एक छोर पर जमे रहे। धवन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी फैंस का दिल जीत लिया। धवन ने वनडे करियर की 34वीं फिफ्टी लगाई। 

9 of 14
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
धवन ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 102 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी की। धवन 84 गेंदों पर 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए।

10 of 14
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद विराट कोहली ने वनडे करियर की 63वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, वह इसके बाद ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके और सिर्फ एक रन जोड़कर आउट हो गए। 63 गेंदों पर 51 रन की पारी में कोहली ने तीन चौके लगाए। 

11 of 14
बावुमा ने कैच पकड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
तबरेज शम्सी ने कोहली को तेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया। बावुमा कोहली के उसी फ्लिक शॉट के लिए शॉर्ट लेग पर खड़े थे। बावुमा ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। यही मैच का टर्निंंग प्वाइंट रहा।

12 of 14
पंत स्टंप आउट हुए - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने एक समय एक विकेट गंवाकर 138 रन बनाए थे। 50 रन जोड़ते-जोड़ते भारत का स्कोर 188 रन पर छह विकेट हो गया था। ऋषभ पंत ने एकबार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वे 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डिकॉक ने स्टंप आउट किया।

13 of 14
आउट होकर पवेलियन लौटते श्रेयस - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस को इस मैच में सूर्यकुमार की जगह शामिल किया गया था। हालांकि, वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं, डेब्यू करने वाले वेंकटेश अय्यर सिर्फ दो ही रन बना सके। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन 7 रन (13 गेंद) और भुवनेश्वर कुमार 4 रन (11 गेंद) बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

14 of 14
जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनगिडी, शम्सी और फेहलुकवायो ने दो-दो विकेट लिए हैं। मार्करम और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला। डुसेन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें