फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बार ईडन गार्डंस में टूटा है भारतीयों का 'दिल'

Sat, 12 Mar 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच धर्मशाला से कोलकाता शिफ्ट कर दिया है। ले‌किन इसमें ज्यादा खुश होने की जरुरत नहीं, क्योंकि झटके वाली बात यह है कि हर बार यहां भारतीयों का ही दिल टूटा है।
विज्ञापन

लेकिन हर बार ईडन गार्डंस में टूटा में है भारतीयों का 'दिल'

2 of 6
अगर आप सोच रहे हैं कि ईडन गार्डन जैसे बड़े मैदान में ज्यादा दर्शकों से मैच में रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा, तो अब आपको इस मैदान के रिकॉर्ड पर भी नजर डालने की जरुरत है। सीमित ओवरों के मैच में भारत और पाकिस्तान 4 बार इस मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ उतरी है, सभी मुकाबलों में पाकिस्तान ही विजयी रहा है। हालांकि कोलकाता में दोनों टी-20 में कभी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेले। आइए, जानते कोलकाता में दोनों के बीच अब तक हुए सीमित ओवरों के मुकाबले पर एक नजर।
विज्ञापन

लेकिन हर बार ईडन गार्डंस में टूटा में है भारतीयों का 'दिल'

3 of 6
इस मैदान में सबसे पहले दोनों टीमें 18 फरवरी 1987 में खेलने उतरी थी। 6 मैचों में सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ओपनर कृष्‍ण श्रीकांत (123) के तूफानी शतक की बदौलत पाकिस्तान को 40 ओवरों में 238 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 3 गेंद और 2 विकेट रहते जीत हासिल की।

लेकिन हर बार ईडन गार्डंस में टूटा में है भारतीयों का 'दिल'

4 of 6
दो साल बाद दोनों टीमों के बीच नेहरु कप में 28 अक्टूबर 1989 में मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने कप्तान इमरान खान के नाबाद 47 रनों की बदौलत 50 ओवरों में 279 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.3 ओवर में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने यह मैच 77 रन से जीता।
विज्ञापन

लेकिन हर बार ईडन गार्डंस में टूटा में है भारतीयों का 'दिल'

5 of 6
तीसरी बार भारत और पाकिस्तान 13 नवंबर 2004 में 85 हजार से ज्यादा दर्शकों के बीच एक बार फिर पुरानी हार का बदला लेने उतरी। लेकिन इस बार भी कामयाबी नहीं मिली। सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने 292 रनों का तगड़ा लक्ष्य दिया। जिसे पाकिस्तान ने ओपनर सलमान बट (108) के शतक की बदौलत 6 विकेट और एक ओवर पहले ही जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन हर बार ईडन गार्डंस में टूटा में है भारतीयों का 'दिल'

6 of 6
चौथी बार दोनों टीमें 3 जनवरी 2013 में फिर एक-दूसरे के खिलाफ ईडन गार्डंस में उतरी। पहले बल्लेबाजी करते पाक ने भारत को 251 का लक्ष्य दिया। जिसे भारत पूरा नहीं कर सका और 165 रनों के भीतर ऑलआउट हो गया। इस हार के साथ ही भारत ने तीन मैचों की यह सीरीज 0-2 से गंवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें