फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvNZ: न्यूजीलैंड में भारत का रिकॉर्ड बेहद ही खराब, क्या इस बार इतिहास रच पाएंगे विराट

Thu, 23 Jan 2020 07:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया को अपनी सरजमीं पर मात देकर भारतीय टीम एक लंबे दौरे के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गई है। भारतीय टीम यहां शुक्रवार को टी-20 मुकाबले से इस साल के अपने पहले विदेशी दौरे का आगाज करेगी। अनुभवी खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान टीम इंडिया हर हाल में कीवी जमीन पर अपने पिछले रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेगी।

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में रिकॉर्ड बेहद ही निराशाजनक रहा है। विराट सेना इस बार इसे बदलने के इरादे से पहुंची है। टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले आइए आपको बताते हैं कि दोनों टीम के बीच अभी तक कुल कितने टी-20 मुकाबले खेले गए हैं और कौन किस पर भारी रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल चार द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली गई है। जिसमें कीवी टीम भारतीय टीम पर भारी है। चार सीरीज में से भारत ने सिर्फ एक सीरीज अपने नाम किया है। वहीं तीन सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में अभी तक एक भी टी-20 सीरीज में जीत नहीं मिली है।
विज्ञापन

3 of 6
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर
दोनों देशों के बीच अभी तक कुल 11 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम को सिर्फ तीन मैच में ही जीत हासिल हुई है। इन तीन जीत में से दो जीत भारत को अपने घर पर मिली है। वहीं कीवी टीम ने आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं। खास बात यह है कि न्यूजीलैंड की जमीन पर भारतीय टीम अभी तक मात्र एक ही टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज कर पाई है।

4 of 6
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को न्यूजीलैंड की जमीन पर इकलौती जीत पिछले साल ऑकलैंड में मिली थी। तब टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन मैच खेलने न्यूजीलैंड गई थी। सीरीज के दो मैच तो भारत हार गया था, मगर ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला गया मुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा था। 
विज्ञापन

5 of 6
भारत बनाम न्यूजीलैंड
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 कार्यक्रम
तारीख दिन मैच  समय स्थान
24 जनवरी, 2020 शुक्रवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला टी-20  12:30pm इडेन पार्क, ऑकलैंड
26 जनवरी, 2020 रविवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा टी-20  12:30pm इडेन पार्क, ऑकलैंड
29 जनवरी, 2020 बुधवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा टी-20  12:30pm सेडन पार्क, हेमिल्टन 
31 जनवरी, 2020 शुक्रवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, चौथा टी-20  12:30PM वेस्टपैक स्टेडियम, वेलिंग्टन
2 फरवरी, 2020 रविवार न्यूजीलैंड बनाम भारत, पांचवां टी-20  12:30PM बे ओवल, माउंटगनुई
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
india vs new zealand
भारतीय टीमः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड टीमः केन विलियमसन (कप्तान), हैमिश बेनेट, टॉम ब्रूस, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, स्कॉट कुगलेइजन, डेरिल मिशेल, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकर, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी

इसमें डी ग्रैंडहोम जहां पहले, दूसरे और तीसरे मैच में उपलब्ध रहेंगे वहीं टॉम ब्रूस चौथे और पांचवें मैच में अपनी सेवाएं देंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें