फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के मुजरिम, वरना इतिहास रच देती टीम इंडिया

Mon, 11 Feb 2019 09:59 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rohit sharma
न्यूजीलैंड ने रविवार को रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को चार रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी और मैच के साथ-साथ सीरीज भी गंवा दी।

इस हार के साथ ही भारत न्यूजीलैंड में पहली बार कोई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीतने से चूक गया। वरना टीम इंडिया इतिहास रच देती । आइए जानते हैं टीम इंडिया की इस हार के कौन रहे पांच 'विलेन'?
विज्ञापन

2 of 6
शिखर धवन
शिखर धवन
न्यूजीलैंड के 212 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं दिलाई। पहाड़ सा लक्ष्य साधने उतरी किसी भी टीम के लिए शुरुआत कितनी अहम होती है बताने की जरूरत नहीं। धवन के रूप में टीम इंडिया को पहले ही ओवर में करारा झटका लगा। महज 5 रन बनाकर वे पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन

3 of 6
ms dhoni
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से इस मुकाबले में टीम को काफी उम्मीदें थी, लेकिन इस मैच में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा। वह ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं पाए। दुनिया के बेस्ट फिनिशर कहे जाने वाले धोनी इस मैच में केवल दो रन बनाकर आउट हुए।
  

4 of 6
krunal pandya
क्रुणाल पांड्या
क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में खूब रन लुटाए। पिछले मैच में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे पांड्या को चार ओवर में 54 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ। हालांकि, उन्होंने बल्लेबाजी में दिनेश कार्तिक का साथ दिया, लेकिन आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। पांड्या 26 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने कार्तिक के साथ मिलकर नाबाद 63 रन की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
भुवनेश्वर कुमार
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने बेहतरीन शुरुआत की। टीम इंडिया के गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों के आगे काफी महंगे साबित हुए। स्ट्राइक गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर जल्दी सफलता दिलाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह नाकाम रहे। पहले सात ओवर्स में भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट नहीं निकाल पाए। जिसके बाद आगे आने वाले बल्लेबाजों ने इस शुरुआत का जबरदस्त फायदा उठाया। कुमार ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
khaleel ahmed
खलील अहमद
टीम इंडिया के उभरते तेज गेंदबाज खलील अहमद ने तीसरे टी-20 में काफी निराश किया। खलील ने इस मैच चार ओवर में 47 रन देकर एक विकेट झटके। वह इस मैच काफी महंगे साबित हुए। इसके अलावा 12.1 ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर कॉलिन मुनरो का आसान सा कैच टपकाया। बाद में मुनरो ने 40 गेंदों में 72 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें