टीम इंडिया ने गुरुवार को आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के ग्रुप बी मुकाबले में आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। गयाना के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 52 रनों से करारी मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 8 विकेट खोकर 93 रन पर ही सिमट गई। बता दें कि भारतीय टीम पिछले आठ साल के बाद इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। आइए जानते हैं इस मैच की जीत के पांच हीरो कौन रहे?