फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 WC Final: तांबे का एक हाथ से लिया गया वो कैच जिसने पलट दिया पूरा मैच, PHOTOS में देखें जीत के पल

Sun, 06 Feb 2022 06:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ

सार

U19 World Cup Final Photos: रियू अगर कुछ देर और मैदान पर टिक जाते तो इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच सकता था और ऐसे में भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ता।
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 विश्व कप फाइनल मुकाबला - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर अंडर-19 विश्व कप जीत लिया है। 190 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड के जेम्स रियू ने 95 रन की बेहतरीन पारी खेली।

91 रन पर सात विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम को रियू और जेम्स सेल्स ने मिलकर संभाला और आठवें विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर इंग्लैंड को 184 रन तक पहुंचा दिया था। इसके बाद 44वें ओवर में रवि कुमार गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर की पहली ही गेंद पर रियू ने ऊंचा शॉट लगाया, जो सीधे बाउंड्री लाइन पर खड़े कौशल तांबे के पास पहुंची।
विज्ञापन

2 of 10
कौशल तांबे का कैच - फोटो : सोशल मीडिया
बाउंड्री पर मौजूद तांबे ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। इसके बाद तांबे ने हवा में उड़कर एक हाथ से कैच लपका। इस मामले में वह भाग्यशाली रहे कि दूसरी कोशिश में गेंद उनके हाथ में आ गई। यह कैच सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

रियू अगर कुछ देर और मैदान पर टिक जाते तो इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच सकता था और ऐसे में भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ता। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और भारत ने पहले तो राज बावा के पांच विकेट और रवि कुमार के चार विकेट की बदौलत इंग्लैंड को 200 के अंदर ऑलआउट किया। इसके बाद शेख रशीद और निशांत सिंधू के अर्धशतक की बदौलत भारत चैंपियन बना। 
 
विज्ञापन

3 of 10
जीत के बाद सेल्फी लेते खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीत चुकी है। 

4 of 10
जीत के बाद ऐसा था कप्तान धुल का रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से निशांत सिंधू 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शेख रशीद ने भी 50 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

5 of 10
जीत के बाद भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
यश धुल भी भारत को अंडर-19 विश्व कप दिलाने वाले कप्तानों की खास लिस्ट में शामिल हो गए। उनसे पहले मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में भारत ने विश्व कप जीता था।
विज्ञापन

6 of 10
भारतीय टीम के लिए यह जीत कई मायनों में खास है - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान पर तो भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला ही, लेकिन मैदान से बाहर भारतीय खिलाड़ियों ने कोरोना को भी मात दी। कोरोना संक्रमण से जूझने के बावजूद भारतीय टीम को चैंपियन बनने मे दिक्कत नहीं आई, जो खिलाड़ियों के जुनून को दर्शाता है।
विज्ञापन

7 of 10
भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए जद्दोजहद करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड को कम रन पर समेटने में सबसे बड़ा योगदान राज बावा और रवि कुमार का रहा।  भारत की ओर से राज बावा ने पांच और रवि कुमार ने चार विकेट झटके। बावा ने पांच और रवि कुमार ने चार विकेट झटके। इसके अलावा कौशल तांबे को एक विकेट मिला।

8 of 10
भारत पांचवीं बार चैंपियन बना - फोटो : सोशल मीडिया
रशीद और सिंधू के अलावा कप्तान यश धुल ने 17 रन, हरनूर सिंह ने 21 रन और राज बावा ने 35 रन की पारी खेली। 

9 of 10
तिरंगे के साथ यश धुल (बाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रन, आयरलैंड को 174 रन और युगांडा को 326 रन से हराया था। वहीं, क्वार्टर फाइनल में पिछली बार (2020) की चैंपियन बांग्लादेश (5 विकेट से) टीम को शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 96 रन से भारत ने एकतरफा जीत हासिल की। फिर फाइनल में 1998 की चैंपियन इंग्लैंड को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन

10 of 10
भारत बनाम इंग्लैंड फाइनल मुकाबला - फोटो : सोशल मीडिया
राज बावा को पांच विकेट लेने और 35 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 506 रन बनाए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें