फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvIND: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में बने 4 बड़े रिकॉर्ड्स

Sat, 07 Jul 2018 07:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एमएस धोनी और विराट कोहली
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 5 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने दो गेंदें शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में कई रोचक आंकड़ें निकलकर सामने आए। चलिए गौर करते हैंः
विज्ञापन

2 of 7
एमएस धोनी
1) बर्थ-डे ब्वॉय एमएस धोनी 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बने। वह सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले टीम इंडिया के तीसरे क्रिकेटर बने। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 318 वन-डे और 92 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
विज्ञापन

3 of 7
sachin tendulkar 200
एमएस धोनी 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विश्व के 9वें क्रिकेटर बने। इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर (664) काबिज हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने (652) काबिज हैं। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के ही पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (594) मौजूद हैं। 

4 of 7
राहुल द्रविड़
चौथे पर श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या (586), पांचवें पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (560), छठें पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी (524), सातवें पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (516) और आठवें पर राहुल द्रविड़ (509) काबिज हैं। ध्यान हो कि कुमार संगकारा ने कई मैच गैर विकेटकीपर के रूप में खेले, जिसकी वजह से धोनी इस रिकॉर्ड के हकदार बने।
विज्ञापन

5 of 7
सुरेश रैना
2) सुरेश रैना टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार स्टंपिंग आउट हुए। रैना अपने करियर के 77वें टी-20 इंटरनेशनल में स्टंपिग आउट हुए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
विज्ञापन

6 of 7
एलेक्स हेल्स - फोटो : twitter
3) कार्डिफ में इंग्लैंड का दबदबा बरकरार है। ब्रिटीश टीम ने कार्डिफ पर खेले अब तक सभी पांच इंटरनेशनल मैचों में जीत दर्ज की है। इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया को पांच विकेट से हराकर अपनी जीत की संख्या पांच पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : twitter
4) टीम इंडिया की लगातार सात मैचों में जीत के बाद यह पहली हार रही। वह पाकिस्तान, इंग्लैंड और आयरलैंड के 8 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गई। लगातार सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान (11) के नाम दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें