जसप्रीत बुमराह
- फोटो : पीटीआई
गेंदबाजी
विराट ने इस मैच में तीन स्पिनर के साथ उतरने का फैसला किया है। टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है और सिराज को आराम दिया गया है। वहीं स्पिनर में कुलदीप की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। अनुभवी स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई के दूसरे टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन किया था, उससे अंग्रेज भी परेशान होंगे। अश्विन ने यहां पहली पारी में पांच विकेट के साथ मैच में कुल आठ विकेट चटकाए थे। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में भी दूसरी पारी में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाते हुए अपना पांचवां शतक जड़ा था। अश्विन ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही शानदार फॉर्म में हैं और टीम मोटेरा में उनसे फिर से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। टीम के दूसरे स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों को खूब छकाया। गेंदबाजी में उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही पांच विकेट चटकाए। अपनी लंबाई और तेज रफ्तार से फिरकी का फायदा उठाते हुए उन्होंने मेहमान टीम को दूसरे टेस्ट में पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया और अश्विन का बखूबी साथ निभाया। वहीं, इशांत शर्मा अपना 100वां टेस्टमैच खेल रहे हैं।