भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच राजकोट में खेला जा रहा है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया नंबर वन बनी हुई है। हालांकि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन कर बताया कि उन्हें कम नहीं आंका जा सकता।
विज्ञापन
भारत-इंग्लैंड सीरीज में इन खिलाड़ियों पर लटक रही है तलवार
2 of 7
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
बदले की सीरीज में कई दोनों ही खेमों में कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनका प्रदर्शन ही उनका भविष्य तय करेगा। इन खिलाड़ियों के लिए मौका किसी ‘अग्नि परीक्षा’ से कम नहीं होगा। बताते हैं वो 5 खिलाड़ी, जिन पर इस सीरीज में बनी रहेगी खास निगाह:
विज्ञापन
भारत-इंग्लैंड सीरीज में इन खिलाड़ियों पर लटक रही है तलवार
3 of 7
गैरेथ बैटी
- फोटो : UK Standard
गैरेथ बैटी
गैरेथ 13 साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे है। इस 39 वर्षीय खिलाड़ी पर भारत के खिलाफ सीरीज में काफी दबाव रहेगा। स्पिन की मददगार पिचों पर उनके अनुभव को तवज्जो दी जाएगी। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें टेस्ट टीम में मौका दिया गया। अगर वो इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो ये उनका करियर खत्म भी हो सकता है।
भारत-इंग्लैंड सीरीज में इन खिलाड़ियों पर लटक रही है तलवार
4 of 7
जोस बटलर
- फोटो : UK Standard
जोस बटलर
इंग्लैंड वनडे टीम के उपकप्तान जोस बटलर का नाम इस सूची में देखना भले ही अजीब लगे, मगर पहले टेस्ट में वो अंतिम एकादश में भी जगह नहीं बना पाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके आंकड़े इस बात के गवाह है कि उनका बल्ला लंबे समय से खामोश है। टेस्ट के 24 पारियों में उन्होंने केवल 5 अर्धशतक बनाए हैं। बटलर ने टेस्ट मैचों में अभी तक शतक नहीं लगाया है। वहीं दूसरी तरफ अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत-इंग्लैंड सीरीज में इन खिलाड़ियों पर लटक रही है तलवार
5 of 7
krunal pandya
- फोटो : pti
हार्दिक पांड्या
इस सीरीज में चयनकर्ताओं ने युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम में मौका दिया है। चयनकर्ताओं के इस फैसले पर सवाल भी उठने लगे। हार्दिक पांड्या ने हाल ही में वनडे में डेब्यू किया था। ऐसे में टेस्ट में मौका मिलने पर हैरान जरूर हुई। अब हार्दिक पांड्या सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे। हार्दिक पांड्या ने अपने वनडे डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
भारत-इंग्लैंड सीरीज में इन खिलाड़ियों पर लटक रही है तलवार
6 of 7
गैरी बैलेंस
- फोटो : UK Standard
गैरी बैलेंस
गैरी बैलेंस को इंग्लैंड टीम के मिडिल ऑर्डर मजबूत करने के लिए शामिल किया गया। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में वो इसका फायदा नहीं उठा सके और सीरीज की 4 पारियों में मात्र 24 रन बनाए। पिछली 6 पारियों में उनका औसत 19 का ही रहा है। अपने शुरुआती 21 मैचों में 1400 से अधिक रन बनाने वाले गैरी बैलेंस अपने प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाए और फिलहाल टीम से बाहर हैं।
भारत-इंग्लैंड सीरीज में इन खिलाड़ियों पर लटक रही है तलवार
7 of 7
गौतम गंभीर
- फोटो : Getty
गौतम गंभीर
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में गौतम गंभीर ने 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अर्धशतक भी लगाया मगर वो कमाल नहीं कर पाए, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। रणजी मैचों में अच्छा प्रदर्शन और खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टीम में चुना गया। गंभीर के पास अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है। अगर गंभीर ऐसा नहीं कर पाए, तो क्रिकेट में दोबारा उनकी वापसी काफी मुश्किल हो सकती है।