फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDVSENG: जानिए अंतिम वनडे में किन रिकॉर्ड पर होगी नजर?

Sun, 22 Jan 2017 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ESPN
आखिरी मैच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। मैच के दौरान रवींद्र जडेजा एक विकेट लेते ही वनडे करियर में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगे। फिलहाल टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 150 विकेट से केवल 1 विकेट दूर हैं। ऐसा करते ही वे 150 विकेट लेने वाले भारत के पहले लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलर बन जाएंगे।

भारत ने इस ग्राउंड पर अब तक 19 मैच खेले हैं, जिनमें से 11 में जीत मिली है, वहीं 7 हारे हैं। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़ता बना चुकी टीम इंडिया इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। टीम इंडिया के लिए कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है, जिन्हें पहले के दो मैचों में स्थान नहीं दिया गया था। हालांकि कोहली कुछ खिलाड़ियो को बदलने के मूड में नहीं है।

 
विज्ञापन

2 of 5
भारत और इंगलैंड के बीच मैच में मौजूद दर्शक
इंग्लैंड की टीम ने इस ग्राउंड पर 3 मैच खेले हैं, तीनों में ही उसे हार मिली है। इस ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 2 बार मैच हुए हैं। दोनों में टीम इंडिया जीती है। आखिरी मैच को जीतकर मेजबान व्हाइट वॉश करने के इरादे से उतरेगी, जबकि मेहमान टीम इस डे-नाइट मैच को जीतकर सीरीज में पहली जीत हासिल करना चाहेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : SELF
कोच अनिल कुंबले और कप्तान कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से पहले इन खिलाड़ियों पर भी दांव लगाना चाहेंगे। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले यह टीम इंडिया का आखिरी वनडे मैच है। हालांकि कोहली इस मैच में ज्यादा बदलाव कर टीम को हार की स्थिति में नहीं पहुंचाना चाहते, मगर कुछ बदलावों से बेच पर बैठे खिलाड़ियों को भी मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा।

4 of 5
केएल राहुल - फोटो : getty
टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाजी में बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर है कि शिखर धवन चोटिल हैं और ऐसे में वो कोलकाता के मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। उनकी जगह केएल राहुल के साथ अजिंक्य रहाणे को टीम बतौर ओपनर उतार सकती है। धवन ने अब तक दो वनडे मैचों में सिर्फ 12 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीष पांडे - फोटो : PTI
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम में पक्की है। कोहली यदि मनीष पांडे को मौका देते हैं, तो पिछले मैच के शतकवीर युवराज सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि इस बात की संभावना काफी कम है कि कोहली युवराज को बाहर बिठाए। हार्दिक पांड्या और केदार जाधव अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें