युजवेंद्र चहल
- फोटो : social media
सबसे सफल टी-20 भारतीय गेंदबाज चहल
यह युजवेंद्र चहल का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था (46 वां टी-20, 54 एकदिवसीय), जिसे उन्होंने यादगार भी बना लिया। जोस बटलर को आउट कर वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए। अब चहल के नाम 46 टी-20 मैचों में 60 विकेट हो गए है, जबकि जसप्रीत बुमराह 50 मैचों में 59 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, तीसरे व चौथे स्थान पर क्रमशः रविचंद्रन अश्विन (46 मैच, 52 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (44 मैच, 41 विकेट) हैं।