फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: आखिरी टेस्ट में लगेगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, कई दिग्गजों के रिकॉर्ड खतरे में

Wed, 03 Mar 2021 04:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लाल गेंद से यह मुकाबला साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। फिलहाल, सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। आखिरी मुकाबला भी टीम इंडिया जीतने की कोशिश करेगी और 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से आखिरी मुकाबला अहम है। भारत को किसी भी तरह से इस मैच को बचाना होगा। चाहे मेजबान टीम इस मुकाबले को जीते या ड्रॉ करे। आखिरी टेस्ट में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो दांव पर लगे हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन रिकॉर्डों पर...
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
टीम के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन छह विकेट लेते ही भारत के पूर्व दिग्गज कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे। दरअसल, कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक 85 विकेट (27 टेस्ट में) चटकाए हैं, जबकि अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक 18 टेस्ट में 80 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में आखिरी टेस्ट में अश्विन कपिल देव का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
रवि अश्विन - फोटो : पीटीआई
अश्विन अगर चौथे टेस्ट में एक और पांच विकेट हॉल ले लेते हैं तो वह इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के 30 विकेट हॉल की बराबरी कर लेंगे। पांच विकेट हॉल लेते ही मैकग्रा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे वहीं मैच में दस विकेट लेते ही वे कुंबले की बराबरी कर लेंगे।
 

4 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter@BCCI
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अगर चौथे टेस्ट में 72 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में विराट की कप्तानी में अपने  4000 रन पूरे कर लेंगे। वैसे अभी तक पुजारा ने  84 टेस्ट मैचों में 6227 रन बनाए हैं। धोनी की कप्तानी में पुजारा ने टेस्ट में 1979 रन बनाए थे जबकि रहाणे की कप्तानी में 320 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जो रूट - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पांच रन बनाते ही टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछा छोड़ देंगे। सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 8586 रन (104 टेस्ट में) दर्ज हैं। वहीं, रूट ने अभी तक 102 टेस्ट मैचों में 8582 रन बनाए हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter@ICC
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अगर चौथे टेस्ट में नौ विकेट ले लेते हैं तो वह टीम इंडिया के महान स्पिनर अनिल कुंबले (132 टेस्ट में 619 विकेट) को पीछा छोड़ देंगे। फिलहाल एंडरसन के नाम 159 टेस्ट मैचों में 611 विकेट दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
चौथे टेस्ट में 25 रन बनाते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ देंगे। कोहली के नाम फिलहाल 90 टेस्ट मैचों में 7490 रन बनाए हैं, जबकि लॉयड के नाम 110 टेस्ट मैचों में 7515 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें