एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 26 मार्च यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। जून 2019 के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों टीम वनडे में आपस में टकरा रही है। पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम इस मुकाबले की अगुवाई के लिए भी पूरी तरह तैयार है।
दिन-रात्रि मुकाबला होने की वजह से भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर एक बजे और मैच 1:30 से शुरू हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मैदान के भीतर दर्शकों की एंट्री प्रतिबंधित है। पिछले मैच में पिच ने जबरदस्त खेल दिखाया था। बाउंस, स्विंग के साथ रन भी बरसे थे।
भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए
अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।