फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN T20i: इन 5 हीरो के दम पर टीम इंडिया ने बांग्लादेश को रौंदा

Thu, 08 Mar 2018 11:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने गुरुवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में टीम इंडिया की जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत हो गया है। 'मेन इन ब्लू' ने छठी बार टी20 इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश को मात दी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 8 गेंदें शेष रहते 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की इस जीत के 5 हीरो इस प्रकार हैं:
विज्ञापन

2 of 6
जयदेव उनाडकट - फोटो : File
जयदेव उनाडकट- मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आक्रमण के लीडर उनाडकट ने पहले मैच में की गलतियों से सबक लिया और शानदार प्रदर्शन किया। जयदेव उनाडकट ने गुरुवार को 4 ओवर के अपने कोटे में 38 रन देकर तीन विकेट झटके। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सौम्य सरकार (14), सब्बीर रहमान (30) और मेहदी हसन (3) को अपना शिकार बनाया। उनाडकट ने शुरुआती ओवर में टीम इंडिया को सफलता दिलाई, जिसकी वजह से बांग्लादेश बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 6
मनीष पांडे
मनीष पांडे- टीम इंडिया की जीत में मनीष पांडे अनसंग हीरो बने। उन्होंने 19 गेंदों में तीन चौको की मदद से नाबाद 27 रन बनाए और टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई। पांडे ने टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की चिंता को बहुत हद तक कम किया है। पांडे ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट्स लगाए।

4 of 6
सुरेश रैना
सुरेश रैना- टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने पहले मैच की गलती को दूर करते हुए 28 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शिखर धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया की जीत आसान की। याद हो कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के उद्घाटन मैच में रैना फुलटॉस गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे थे।
विज्ञापन

5 of 6
शिखर धवन
शिखर धवन- 'गब्बर' का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने मौजूदा सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। शिखर धवन ने 43 गेंदों में 5 चौको और दो छक्को की मदद से 55 रन बनाए। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का छठा अर्धशतक रहा। धवन ने कई आकर्षक शॉट्स खेलकर बांग्लादेश को कभी मुकाबले में वापसी करने का मौका नहीं दिया। वह तब आउट हुए जब टीम इंडिया जीत से केवल 17 रन दूर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय शंकर
विजय शंकर- ऑलराउंडर ने अपनी उपयोगिता बखूबी अंदाज में दर्शाई। विजय शंकर को बल्लेबाजी का मौका जरूर नहीं मिला, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में बांग्लादेश को ऐसे झटके दिए कि मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। शंकर ने चार ओवर के अपने कोटे में 32 रन खर्च करके दो विकेट हासिल किए। उन्होंने पहले मुश्फिकुर रहीम (18) को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों की शोभा बनाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू विकेट लिया। फिर उन्होंने बांग्लादेशी कप्तान महमुदुल्लाह (1) को डीप कवर्स में शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया। शंकर ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें