फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में बेस्ट हैं टीम इंडिया के ये छह बल्लेबाज, जिन्होंने ठोके हैं सबसे ज्यादा दोहरे शतक

Thu, 14 Nov 2019 07:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार तीन साल से टेस्ट में नंबर-एक रही टीम इंडिया जब गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें जीत पर होगी। इस वक्त टीम इंडिया के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित और मयंक से एक बार फिर दोहरे शतक की उम्मीद होगी। इस कड़ी में आइए जानते हैं कौन से ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक जड़े हैं।
  
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली
विराट कोहली ने सात दोहरा शतक लगाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 254 है। विराट ने 82 टेस्ट मैचों में 26 शतक और 22 अर्धशतकों के साथ 7066 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने छह दोहरा शतक जड़े हैं। सहवाग ने 104 मैचों में 23 शतक और 32 अर्धशतकों के साथ 8586 रन बनाए हैं। सहवाग का टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 319 रन है। 

4 of 7
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर
टीम इंडिया के पूर्व महान दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने छह दोहरा शतक लगाए हैं। उन्होंने 200 मैचों में 51 शतक और 68 अर्धशतकों के साथ 15, 921 रन बनाए हैं। सचिन का टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 248* है।
विज्ञापन

5 of 7
राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़
द वॉल नाम से मशहूर टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल टेस्ट में पांच दोहरा शतक लगाए हैं। उन्होंने 164 मैचों में 36 शतक और 63 अर्धशतकों के साथ 13288 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 270 हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर
टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट में चार दोहरा शतक लगाए हैं। गावस्कर ने 125 मैचों में 34 शतक और 45 अर्धशतकों के साथ 10122 रन बनाए हैं। गावस्कर का सर्वाधिक स्कोर 236* है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pujara
चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट में तीन दोहरा शतक लगाए हैं। उन्होंने 73 मैचों में 18 शतक और 22 अर्धशतकों के साथ 5631 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें