फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विराट कोहली ने मैच से पहले जीता भारतीय फैंस का दिल, ये ख्वाहिश कर दी पूरी

Wed, 21 Nov 2018 03:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के 'द गाबा' स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कंगारुओं के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आइए जानते हैं मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने किस कदर जीता भारतीय फैंस का दिल  कर दी पूरी उनकी ये ख्वाहिश पूरीः
विज्ञापन

2 of 5
ind vs aus
मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने फैन्स के लिए थोड़ा वक्त निकाला और भारतीय फैंस का दिल खुश कर दिया। दरअसल, विराट ने फैंस को अपना ऑटोग्राफ देते नजर आए, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
ind vs aus
इस वीडियो को शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा- गाबा में मैच शुरू होने से पहले कप्तान कोहली का दिल छू लेना वाला जेस्चर। गौरतलब है कि पिछली बार टीम इंडिया ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी और 3-0 से जीत हासिल की थी। 
 

4 of 5
virat kohli
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रलियाई टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाई। जवाब में टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक तीन ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।शिखर धवन 8*  और रोहित शर्मा 3* न बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि बारिश की वजह से मैच के ओवरों में कटौती की गई, जिसके कारण मैच 17 ओवर का किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का ध्यान कंगारुओं के खिलाफ जीत हासिल करने पर हैं। टीम इंडिया के पास इस बार जीत हासिल करने का सबसे बड़ा मौका इसलिए हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में उसके दो दिग्गज खिलाड़ी स्टीम स्मिथ और डेविड वॉर्नर बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें