फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक हार पर विराट के पास शब्द नहीं, अब बीच मझधार में छोड़ जाएंगे टीम का साथ

Sat, 19 Dec 2020 04:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
शर्मनाक प्रदर्शन से बेहद आहत भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि उनके पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दिन रात्रि टेस्ट मैच में मनोबल तोड़ने वाली हार को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। कोहली ने अपनी टीम के न्यूनतम स्कोर के लिए बल्लेबाजों को दोष दिया, जिन्होंने किसी तरह का जज्बा नहीं दिखाया। भारतीय टीम दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच आठ विकेट से जीतकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
कोहली ने मैच के बाद कहा, 'भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना बहुत मुश्किल है। हमारे पास 60 रन के करीब बढ़त थी और इसके बाद हमारी पारी बिखर गई। आप दो दिन तक कड़ी मेहनत करके खुद को अच्छी स्थिति में रखते हो और एक अचानक एक घंटे में स्थिति बदल जाती है और फिर जीत असंभव बन जाती है। मुझे लगता है कि हमें आज थोड़ा जज्बा दिखाना चाहिए था। अपने इरादे जतलाने चाहिए थे।'
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कुछ अच्छी गेंदें की, लेकिन उन्होंने पहली पारी की तुलना में कुछ खास नया नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यह मानसिकता थी। यह स्पष्ट था। ऐसा लग रहा था कि रन बनाना बहुत मुश्किल है और गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ गया। यह जज्बे की कमी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सही क्षेत्र में गेंद करने का संयोजन था।'
विज्ञापन

4 of 4
कोहली अब अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट जाएंगे, उनकी जगह बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में अजिंक्य रहाणे टीम की अगुवाई करेंगे। कोहली ने कहा, 'निश्चित तौर पर आप टीम के प्रति प्रतिबद्ध होना चाहते हैं। बेहतर परिणाम वास्तव में अच्छा होता, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि खिलाड़ी बॉक्सिंग डे टेस्ट में मजबूत वापसी करेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें