फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन ने धोनी की तारीफ में पढ़ें कसीदे, बोले- पेश किया 'मैच फिनिशर' का जबरदस्त नजारा

Thu, 17 Jan 2019 02:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सचिन और धोनी
टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी की आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में 'मैच फिनिश' करने की काबिलियत की प्रशंसा की और कहा कि अब से वह अंत तक पारी को आगे बढ़ाएंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ms dhoni
धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान मैच 'फिनिश' करने की अपनी काबिलियत का नजारा पेश किया और तेंदुलकर ने इसे उनकी सोच प्रक्रिया का नतीजा बताया। तेंदुलकर ने अपने ऐप '100एमबी' में कहा, 'मंगलवार को उनका योगदान काफी अच्छा था। पहले मैच में मुझे लगा कि वह थोड़ा लय में नहीं था, वह गेंद को वहां नहीं हिट कर पा रहा था, जहां वह चाहता था और ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है। वह दूसरे मैच में कुछ अलग सोचकर उतरा था और पहली ही गेंद से वह अलग खिलाड़ी दिखा।' 
 
विज्ञापन

3 of 4
ms dhoni
धोनी पारी को बढ़ाने और मैच फिनिश करने दोनों में माहिर हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे। तेंदुलकर ने कहा, 'वह ऐसा खिलाड़ी है जो कुछ खाली गेंद छोड़ना पसंद करता है, वह विकेट को समझता है, देखता है कि गेंदबाज कैसी गेंदबाजी कर रहे हैं और वह मैच को अंत तक ले जाना पसंद करता है। उसने ऐसा ही किया। वह ऐसा खिलाड़ी है जो एक छोर से खेल को नियंत्रित करेगा।'
विज्ञापन

4 of 4
karthik and dhoni
उन्होंने दिनेश कार्तिक की भी 'फिनिशर' के तौर पर तारीफ की जिन्होंने अंतिम ओवरों में धोनी के अनुभव का पूरा साथ निभाया। कल धोनी के साथ दिनेश कार्तिक ने भी अच्छा खेल दिखाया, वह आया और अंत तक मैच खत्म होने तक रहा। दिनेश का भी यह शानदार योगदान रहा। धोनी अंत तक रहा और उसका अनुभव काम आया।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें