सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम
- फोटो : ट्विटर @BCCI
मैन ऑफ द सीरीज जीतने के बारे में पूछे जाने पर पांड्या ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। यह पुरस्कार पाने का मन दिमाग में नहीं था, लेकिन यह टीम का प्रयास था।' पांड्या ने आगे कहा, दूसरे वन-डे के बाद हमने सोचा कि चार मैचों की सीरीज है और हम तीन जीतने में सफल रहे, इसलिए मैं खूश हूं। बता दें कि आखिरी मैच में पांड्या ने 13 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाए।